- Hindi News »
- Business »
- Nvidia Becoming The Worlds First Company To Reach 5 Trillion Dollar Valuation
5 ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी Nvidia, कभी बर्तन धोते थे CEO जेन्सेन हुआंग
Nvidia Market Value: अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया ने एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए एक नया इतिहास बनाया है। कंपनी की मार्केट वैल्यू जबरदस्त उछाल हुई है।
- Written By: मनोज आर्या

(कॉन्सेप्ट फोटो)
Nvidia 5 Trillion Dollar Valuation: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक और बड़ा धमाका हुआ है। अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया ने इतिहास लिखते हुए दुनिया की पहली 5 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू वाली कंपनी बन गई है। बुधवार को कंपनी के शेयरों में आई जबरदस्त उछाल के चलते इसका मार्केट कैप 5.13 ट्रिलियन (करीब 428 लाख करोड़) पहुंच गया। यह उपलब्धि एआई टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल, डेटा सेंटर्स में निवेश और चीन बाजार तक पहुंच की उम्मीदों के चलते संभव हुई है।
सिर्फ दो दिनों में Nvidia के शेयरों में करीब 10 फीसदी से ज्यादा की उछाल रिकार्ड की गई। मंगलवार को कंपनी के स्टॉक में 5 प्रतिशत की तेजी आई थी, जिससे इसका मार्केट कैप 200 अरब डॉलर बढ़ा था। बुधवार को एक और 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ कंपनी ने $5 ट्रिलियन का आंकड़ा छू लिया। यह माइलस्टोन Nvidia ने सिर्फ तीन महीने पहले $4 ट्रिलियन वैल्यू पार करने के बाद हासिल किया है।
ऐतिहासिक उछाल के पीछे की वजह
OpenAI के ChatGPT लॉन्च होने के बाद से AI चिप्स की डिमांड में विस्फोटक बढ़ोतरी हुई है, Nvidia इस रेस में सबसे बड़ा विजेता बनकर उभरा है। कंपनी के CEO जेन्सन हुआंग (Jensen Huang) ने बताया कि Nvidia ने पहले से ही 500 अरब डॉलर (करीब 43 लाख करोड़ रुपये) के ऑर्डर बुक कर लिए हैं, जो अगले पांच क्वार्टर्स (डेढ़ साल) में पूरे होंगे। हुआंग ने कहा कि शायद हम इतिहास की पहली टेक कंपनी हैं जिसके पास आधे ट्रिलियन डॉलर की कमाई का साफ विजन है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से लागू होगा नया पे-स्केल, जानें सबकुछ
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए सोने और चांदी का ताजा भाव
Share Market: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, बाजार को इलेक्शन रिजल्ट से भारी उम्मीद
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी की कीमतों ने स्थिरता, जानिए ताजा रेट
चीन के बाजार से फिर उम्मीदें
हालांकि, अमेरिकी निर्यात नियंत्रण (Export Controls) के चलते Nvidia की नई Blackwell GPU चिप्स फिलहाल चीन में उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अब उम्मीद जगी है कि कंपनी को फिर से वहां एंट्री मिल सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वे इस हफ्ते चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात में Nvidia की Blackwell चिप पर चर्चा करेंगे. अगर दोनों देशों में कोई समझौता होता है, तो Nvidia को अरबों डॉलर के राजस्व वाला चीन बाजार दोबारा मिल सकता है.
तीन साल में $400 अरब से $5 ट्रिलियन तक
सिर्फ तीन साल पहले, ChatGPT के आने से पहले, Nvidia की वैल्यू सिर्फ $400 अरब थी। 2023 के बाद से कंपनी के शेयरों ने रॉकेट की तरह उड़ान भरी। सिर्फ छह महीनों में इसके शेयर 85% से ज्यादा बढ़े हैं।
- $1 ट्रिलियन- ChatGPT लॉन्च के कुछ महीनों में
- $2 ट्रिलियन- फरवरी 2024 में
- $3 ट्रिलियन- जून 2024 में
- $4 ट्रिलियन- जुलाई 2025 में
- $5 ट्रिलियन- अक्टूबर 2025 में
चुनौतियां भी हैं बरकरार
भले ही Nvidia की रफ्तार ऐतिहासिक हो, लेकिन अमेरिका-चीन तनाव कंपनी के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। वॉशिंगटन ने इस साल चीन को हाई-एंड AI चिप्स की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिससे Nvidia को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ। उधर, बीजिंग ने अमेरिकी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता घटाने के लिए खुद के AI चिप प्रोजेक्ट्स शुरू कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं रंजना प्रकाश देसाई, जो 8वें वेतन आयोग की बनीं अध्यक्ष; सैलरी बढ़ोतरी का करेंगी सिफारिश
वेटर का काम कर चुके हैं जेन्सन हुआंग
NVIDIA CEO जेन्सन हुआंग (Jensen Huang) 62 साल के हैं और आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन इनका सफर कड़ी मेहनत और संघर्ष की मिसाल है, जिसके चलते आज उनकी कंपनी बुलंदियों पर पहुंची है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हुआंग अपने शुरुआती दिनों में ‘वेटर’ का काम किया, तो रेस्टोरेंट में बर्तन भी धोए थे।
Nvidia becoming the worlds first company to reach 5 trillion dollar valuation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बदलापुर में सजेगा छत्रपति शिवाजी महाराज कप का मंच, डिप्टी सीएम ने किया स्पर्धा के लोगो का अनावरण
May 05, 2026 | 08:19 PMट्रेन की चेन खींची तो खैर नहीं! भोपाल रेल मंडल ने 440 लोगों को दबोचा; दर्ज किए केस
May 05, 2026 | 08:12 PM34 साल की हुई मुंबई की लेडीज स्पेशल, पश्चिम रेलवे पर शुरू हुई थी, पहली महिला लोकल
May 05, 2026 | 08:08 PMरायगढ़ के तटों पर टार बॉल्स का संकट, जहरीले हुए समंदर के किनारे, समुद्री जीवों पर मंडराया मौत का साया
May 05, 2026 | 07:59 PMPrabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
May 05, 2026 | 07:58 PMCUET UG 2026 Admit Card जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड, 11 मई से परीक्षा शुरू
May 05, 2026 | 07:51 PMअदालत में शांत खड़ा रहा भोंदू अशोक खरात, जमीन हड़पने और अवैध साहूकारी मामले में बड़ी कार्रवाई
May 05, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














