Google Photos में आया AI, इस तरह से खास वीडियो होगी एडिट
गूगल फोटोज में अपनी मेमोरी को सेव करने के अलावा भी आप कई तरह के टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Photos में नया फीचर आया है जिसका इस्तेमाल आप बड़ी आसानी से कर सकते है (सौ. Google)
Google Photos. गूगल फोटोज में अपनी मेमोरी को सेव करने के अलावा भी आप कई तरह के टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। वही नई अपडेट के बाद अब गूगल फोटोज के अंदर आप वीडियो को एडिट भी बड़ी आसानी से कर पाएंगे और AI की मदद से खास तरह की वीडियो को जनरेट कर पाएंगे। आप किसी भी वीडियो के अंदर एक खास हिस्से को निकालकर उसे भी शेयर कर सकते हैं।
नई अपडेट के अंदर आप गूगल फोटोज में वीडियो देखना, एडिट करना और कई तरह के टूल्स का इस्तेमाल बड़ी आसानी से कर पाएंगे और ऑटो एनहांस बटन का इस्तेमाल भी कर पाएंगे। ऐसे में जानते हैं कि आखिर किस तरह के फीचर्स आपको देखने के लिए मिलने वाले हैं।
नए फीचर्स जुड़े
गूगल फोटोज के अंदर आपको कई नए फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे, इसके अंदर स्पीड टूल भी आपको दिया जाएगा, साथ ही आपको वीडियो एडिट करने के लिए ट्रिम टूल भी दिया जा रहा है। जिससे आप अपनी फोटो और वीडियो को कंट्रोल भी कर पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Ayurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
World Snake Day: भारत में पाए जाने वाले ‘Big 4’ जहरीले सांप, सबसे ज्यादा इन्हीं के काटने से होती हैं मौतें
लखनऊ रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, BJP अध्यक्ष के स्वागत में पहुंचा मुस्लिम समुदाय, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
ये भी पढ़े: Amazon Great Indian सेल में शानदार कीमतों पर मिलेगा OnePlus, आज ही जान लें ऑफर
इसके साथ ही गूगल फोटोज के वीडियो एडिटिंग ऑप्शन में एंड्रॉयड और iOS दोनों ही वीडियो प्रोसेस काम करेंगे। गूगल का कहना है कि वह इस नए फीचर के लिए सभी को अलग तरह का एक्सपीरियंस देना चाहता है। ऑटोमेटिक ट्रिम से लेकर एडजस्टमेंट और स्पीड टूल इसमें ऐड किया गया है। जिससे बड़ी आसानी से आप किसी भी वीडियो को किसी भी तरीके से एडिट कर सकते हैं। यह नया अपडेट धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है जो जल्दी सभी के फोन में उपलब्ध होगा।
