Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AI से नौकरी जाएगी या बचेगी? इंजीनियर्स के लिए आई बड़ी सलाह, Zoho के फाउंडर ने बताई सच्चाई

Sridhar Vembu Career Advice: AI के बढ़ते प्रभाव ने खासकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के बीच नौकरी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। क्या आने वाले समय में AI उनकी जगह ले लेगा। Zoho के फाउंडर ने इसपर बात की है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 20, 2026 | 11:32 AM

Zoho Founder Sridhar Vembu (Source. Design)

Follow Us
Close
Follow Us:

AI Vs Jobs: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव ने खासकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के बीच नौकरी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हर कोई यही सोच रहा है कि क्या आने वाले समय में AI उनकी जगह ले लेगा। इसी बीच Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ने ऐसी सलाह दी है, जो इस डर को काफी हद तक कम कर सकती है। उनका कहना है कि सिर्फ तेज कोडिंग नहीं, बल्कि गहरी समझ ही आपको इंडस्ट्री में टिकाए रखेगी।

सिर्फ कोडिंग नहीं, डोमेन नॉलेज है असली ताकत

हाल ही में X पर किए गए अपने पोस्ट में Zoho के फाउंडर वेम्बु ने साफ कहा कि आज के दौर में केवल प्रोग्रामिंग स्किल्स पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने लिखा कि कोडिंग सिर्फ एक बेस है, लेकिन असली वैल्यू डोमेन नॉलेज से आती है। उनके मुताबिक, ग्राहक सिर्फ एक काम करने वाला सॉफ्टवेयर नहीं चाहते, बल्कि वे भरोसेमंद, सुरक्षित और नियमों के अनुरूप प्रोडक्ट की मांग करते हैं। ऐसे में वही इंजीनियर्स आगे बढ़ेंगे, जो अपने क्षेत्र में गहरी समझ रखते हैं। वेम्बु ने यह भी कहा कि डेवलपर्स को केवल तेजी से काम खत्म करने पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि यह समझना चाहिए कि उनका काम ग्राहक के लिए कितना उपयोगी और प्रभावी है।

AI ने बढ़ाई स्पीड, लेकिन असली चुनौती अभी बाकी

वेम्बु मानते हैं कि AI ने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की शुरुआती प्रक्रिया को काफी तेज बना दिया है। अब प्रोटोटाइप तैयार करना पहले से कहीं आसान और फास्ट हो गया है। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक पूरी तरह तैयार, भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला प्रोडक्ट बनाना अभी भी आसान नहीं है। इसमें सिक्योरिटी, सपोर्ट, कंप्लायंस और स्थायित्व जैसी कई जटिल चीजें शामिल होती हैं। यही वे क्षेत्र हैं, जहां AI अभी पूरी तरह सक्षम नहीं है। इसलिए इंजीनियर्स को इन महत्वपूर्ण पहलुओं पर फोकस करना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

अब फ्री WhatsApp नहीं रहेगा पहले जैसा, WhatsApp Plus के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे

खाते से उड़ गए पैसे? घबराइए नहीं, ChatGPT से ऐसे पहचानें फेक मैसेज और बचाएं अपनी कमाई

महंगे LPG को कहे अलविदा, DME बनेगा लोगों की पहली पसंद?

iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, iOS 27 आएगा नया बदलाव, आपका फोन हो जाएगा और स्मार्ट

Here is what I tell our software engineers on how to thrive in the AI era: be very good domain experts. Programming skills are the foundation (and we definitely don’t want to lose them) but deep domain knowledge is what customers pay for, along with reliability, security, support… — Sridhar Vembu (@svembu) April 19, 2026

ये भी पढ़े: Airtel ने चुपचाप बढ़ाई कीमत, अब 84 दिन वाला प्लान पड़ेगा महंगा

AI से डरें नहीं, इसे टूल की तरह इस्तेमाल करें

वेम्बु की सलाह साफ है AI को खतरा नहीं, बल्कि एक मजबूत टूल की तरह देखें। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर में अक्सर अनावश्यक जटिलता बढ़ जाती है, जिसे AI की मदद से कम किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने एलन मस्क के यूनिवर्सल बेसिक इनकम जैसे विचारों पर भी सवाल उठाए। उनका मानना है कि AI सभी नौकरियां खत्म नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक, नर्स और केयरगिविंग जैसे कई पेशे हमेशा इंसानों के लिए ही रहेंगे।

भविष्य में इंसानों की भूमिका खत्म नहीं, बल्कि बदलेगी

Zoho के फाउंडर वेम्बु के अनुसार आने वाले समय में इंसानों की भूमिका खत्म नहीं होगी, बल्कि और ज्यादा मजबूत और महत्वपूर्ण बनेगी। जो लोग सीखने और खुद को अपग्रेड करने पर ध्यान देंगे, वही आगे बढ़ेंगे।

Ai cost jobs or save them zoho founder reveals the truth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 11:32 AM

Topics:  

  • AI
  • Artificial Intelligence
  • Engineers
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.