Airtel ने चुपचाप बढ़ाई कीमत, अब 84 दिन वाला प्लान पड़ेगा महंगा

Airtel prepaid plan: टेलीकॉम सेक्टर से एक ऐसी खबर सामने आई है जो खासतौर पर मिडिल क्लास यूजर्स की जेब पर असर डाल सकती है। Airtel ने अपने एक लोकप्रिय प्रीपेड प्लान की कीमत को बढ़ा दिया है।
Airtel Quietly Hikes Prices 84-Day Plan Now Becomes More Expensive
Airtel price hike (Source. Airtel)
Published on
Updated on

Airtel Price Hike: टेलीकॉम सेक्टर से एक ऐसी खबर सामने आई है जो खासतौर पर मिडिल क्लास यूजर्स की जेब पर असर डाल सकती है। Airtel ने अपने एक लोकप्रिय प्रीपेड प्लान की कीमत में बिना किसी शोर-शराबे के बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी का 84 दिनों की वैलिडिटी वाला 1.5GB प्रतिदिन डेटा प्लान अब ₹859 की जगह ₹899 में मिलेगा। हैरानी की बात यह है कि इस बदलाव की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई, जिससे कई यूजर्स को बाद में इसकी जानकारी मिली।

पहले क्या था, अब क्या बदल गया?

कुछ समय पहले तक Airtel ₹700 से ₹800 की रेंज में दो मुख्य प्लान्स ऑफर करता था ₹799 और ₹859। इन प्लान्स में यूजर्स को 1.5GB या 2GB डेली डेटा और 77 से 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। लेकिन अब ₹859 वाला प्लान महंगा होकर ₹899 का हो गया है, जिससे इस सेगमेंट में यूजर्स के विकल्प थोड़े सीमित हो गए हैं।

₹899 वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

इस नए ₹899 "Truly Unlimited" प्लान में यूजर्स को लोकल, STD और रोमिंग में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा रोजाना 100 SMS और 1.5GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है, जिससे सिर्फ बेसिक काम ही किए जा सकते हैं।

Airtel Rewards के साथ अतिरिक्त फायदे

इस प्लान में कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी शामिल हैं। यूजर्स को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस मिलता है, जिससे डिजाइन और एडिटिंग आसान हो जाती है। साथ ही Airtel Spam Alerts की सुविधा मिलती है, जो स्पैम कॉल और मैसेज से बचाने में मदद करती है। इसके अलावा फ्री Hellotunes का विकल्प भी दिया जाता है, जिसमें हर 30 दिन में एक बार ट्यून बदली जा सकती है। हालांकि, पहले ₹859 प्लान में मिलने वाला RewardsMini सब्सक्रिप्शन अब इस नए प्लान में शामिल नहीं दिख रहा है। कंपनी ने इस बदलाव को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

छोटा बदलाव, लेकिन बड़ा संकेत

यह कीमत बढ़ोतरी भले ही छोटी लगे, लेकिन इसके पीछे बड़ा संकेत छिपा हो सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि Airtel धीरे-धीरे अपने पॉपुलर 1.5GB प्लान्स पर मिलने वाले डिस्काउंट को कम कर रहा है, ताकि यूजर्स को 5G सर्विसेज की ओर शिफ्ट किया जा सके और कंपनी का औसत रेवेन्यू बढ़े।

क्या आगे और महंगे होंगे प्लान?

फिलहाल जिस तरह से यह बदलाव किया गया है, उससे लगता है कि एक साथ सभी प्रीपेड प्लान्स महंगे नहीं होंगे। आमतौर पर कंपनियां छोटे बदलाव तब नहीं करतीं जब वे बड़े टैरिफ हाइक की तैयारी में होती हैं।

पहले भी बढ़ चुकी हैं कीमतें

यह पहली बार नहीं है जब Airtel ने कीमतों में इजाफा किया है। इससे पहले कंपनी अपने इंटरनेशनल रोमिंग पैक की कीमत ₹4,000 से बढ़ाकर ₹4,999 कर चुकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com