मोबाइल के बाद अब चश्मा होगा स्मार्ट, Nothing का बड़ा धमाका, क्या Meta को देंगा टक्कर
Nothing Smart Glasses: Nothing कंपनी, जो अब तक स्मार्टफोन और ऑडियो डिवाइसेस के लिए जानी जाती थी, अब एक बिल्कुल नए सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। जल्द ही AI स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च होने वाली है।
- Written By: सिमरन सिंह
Nothing Smart Glasses (Source. AI)
AI Glasses Launch By Nothing: टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है और अब एक नया ट्रेंड सामने आने वाला है। Nothing कंपनी, जो अब तक स्मार्टफोन और ऑडियो डिवाइसेस के लिए जानी जाती थी, अब एक बिल्कुल नए सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही AI आधारित स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करने की तैयारी में है, जो सीधे Meta Ray-Ban Smart Glasses को टक्कर देंगे।
2027 में हो सकता है बड़ा लॉन्च
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, Nothing अपने स्मार्ट ग्लासेस को 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। यह कदम कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को काफी विस्तार देगा। इसके साथ ही कंपनी इस साल नए AI फीचर्स वाले ईयरबड्स भी पेश कर सकती है।
गौर करने वाली बात यह है कि 2025 में कंपनी के CEO Carl Pei ने पहले ही AI डिवाइस पर काम करने के संकेत दिए थे, जिससे अब यह साफ हो गया है कि Nothing भविष्य की टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव खेल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
दिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और RCB Edition ने मचाया धमाल
Carl Pei ने बदला अपना फैसला
शुरुआत में Carl Pei स्मार्ट ग्लासेस बनाने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी रणनीति बदल ली है। कंपनी अब मल्टी-प्रोडक्ट अप्रोच अपनाते हुए कई नए टेक प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में Nothing सिर्फ फोन ब्रांड तक सीमित नहीं रहेगा।
डिजाइन होगा यूनिक और आकर्षक
Nothing अपने खास ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph Lights के लिए जानी जाती है। उम्मीद की जा रही है कि यही स्टाइल इन स्मार्ट ग्लासेस में भी देखने को मिलेगा, जिससे यह बाकी कंपनियों से अलग नजर आएंगे। फीचर्स की बात करें तो इन ग्लासेस में कैमरा, माइक्रोफोन और इन-बिल्ट स्पीकर्स मिल सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे Meta Ray-Ban ग्लासेस में दिए जाते हैं। हालांकि, इनमें अलग से डिस्प्ले मिलने की संभावना कम बताई जा रही है।
AI से मिलेगा स्मार्ट एक्सपीरियंस
ये स्मार्ट ग्लासेस पूरी तरह AI आधारित होंगे, जिससे यूजर्स को पर्सनलाइज्ड और आसान एक्सपीरियंस मिलेगा। कई काम अपने आप पूरे हो जाएंगे, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी और भी आसान बन सकती है। इन ग्लासेस को इस्तेमाल करने के लिए स्मार्टफोन से कनेक्ट करना जरूरी होगा, क्योंकि AI प्रोसेसिंग और क्लाउड सर्विसेज उसी के जरिए काम करेंगी। Nothing पहले से ही AI पर फोकस कर रही है और ‘vibe coding’ जैसे फीचर्स के जरिए यूजर्स को नई टेक्नोलॉजी का अनुभव दे रही है।
ये भी पढ़े: घर बैठे बनें स्टार, कम खर्च में कंटेंट क्रिएटर बनने के ये जबरदस्त तरीके, इन चीजों का पास होना जरूरी
बड़ी कंपनियों के बीच बढ़ेगी टक्कर
इस रेस में Nothing अकेली नहीं है। Apple, Google और Samsung जैसी बड़ी कंपनियां भी स्मार्ट ग्लासेस और हेडसेट पर काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Meta पहले ही अपने स्मार्ट ग्लासेस के 7 मिलियन से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है।
भविष्य में बदल जाएगी टेक्नोलॉजी की दुनिया
AI और वियरेबल टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन आने वाले समय में बड़ा ट्रेंड बनने वाला है। Nothing का यह कदम दिखाता है कि कंपनी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तेजी से आगे बढ़ रही है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो 2027 तक स्मार्ट ग्लासेस आम लोगों के लिए एक नया और दिलचस्प गैजेट बन सकते हैं।
