Aadhaar Card असली है या नकली? अब मिनटों में ऐसे करें वेरिफिकेशन, जानिए आसान तरीका
Aadhaar Card Verification: Aadhar card आज सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रह गया है, इससे कई काम किए जा सकते है, ऐसे में अगर किसी नकली कार्ड का पता करना हो तो क्या करना होगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Aadhaar Card नकली है या असली कैसे पता करें। (सौ. Freepik)
Aadhaar Card Identity Verification: देश में Aadhar card आज सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रह गया है, बल्कि यह बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, टैक्स फाइलिंग, और मोबाइल सिम जैसी कई जरूरी सेवाओं के लिए अनिवार्य हो चुका है। ऐसे में जब भी किसी किरायेदार, कर्मचारी या सर्विस प्रोवाइडर की पहचान जांचनी हो, तो अक्सर आधार कार्ड ही मांगा जाता है। लेकिन बढ़ते साइबर फ्रॉड और नकली दस्तावेजों के दौर में यह पता लगाना बेहद जरूरी हो गया है कि आधार कार्ड असली है या फर्जी। आइए जानते हैं इसके ऑनलाइन वेरिफिकेशन के आसान तरीके।
UIDAI वेबसाइट से करें आधार कार्ड वेरिफिकेशन
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार वेरिफिकेशन की सुविधा अब ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। इस प्रक्रिया के लिए आपको किसी साइबर कैफे या दफ्तर जाने की जरूरत नहीं इसे घर बैठे ही किया जा सकता है और यह पूरी तरह मुफ्त सेवा है।
वेरिफिकेशन के स्टेप्स:
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
- ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाकर ‘Aadhaar Services’ पर क्लिक करें।
- यहां ‘Verify Aadhaar Number’ विकल्प चुनें।
- अब 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
अंत में ‘Verify’ बटन पर क्लिक करें। अगर आपका आधार नंबर असली और सक्रिय है, तो स्क्रीन पर “Aadhaar Number Exists” का मैसेज दिखेगा।
सम्बंधित ख़बरें
KCC Rules: RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया अहम बदलाव, जनवरी से होंगे लागू
PM Kisan Nidhi: प्रधानमंत्री मोदी आज जारी करेंगे किसानों के लिए 23वीं किस्त नई किस्त, मिलेंगे पूरे 2000 रुपये
6 रुपये के कैरी बैग पर कंपनी को लगा 10 हजार का जुर्माना! कोर्ट ने ग्राहक के हक में सुनाया बड़ा फैसला
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत: 6 महीने में 73 हजार शिकायतों का समाधान, MoCA की नई व्यवस्था हुई कारगर
ये भी पढ़े: YouTube Shorts का नया फीचर! अब तय करें अपनी वॉच टाइम लिमिट
mAadhaar ऐप से भी कर सकते हैं जांच
UIDAI का आधिकारिक मोबाइल एप mAadhaar भी आधार वेरिफिकेशन की सुविधा प्रदान करता है। यह ऐप पूरी तरह फ्री है और इसे एंड्रॉयड या iOS दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। mAadhaar से वेरिफाई करने के दो तरीके हैं:
- Check Aadhaar Validity: इसमें आधार नंबर और कैप्चा डालकर पता लगाया जा सकता है कि नंबर एक्टिव है या नहीं। अगर नंबर सही है तो “Active” स्टेटस दिखेगा।
- QR कोड स्कैन: अगर आपके पास आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी है, तो उस पर दिए गए QR कोड को स्कैन करें। स्कैन के बाद आधार होल्डर की असली जानकारी दिख जाएगी। अगर कोई जानकारी न दिखे तो कार्ड फर्जी हो सकता है।
क्यों जरूरी है आधार वेरिफिकेशन?
डिजिटल युग में पहचान की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। फर्जी आधार कार्ड के ज़रिए कई बार धोखाधड़ी और साइबर क्राइम के मामले सामने आते हैं। UIDAI की यह पहल नागरिकों को जागरूक करने और उनकी डिजिटल पहचान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे न केवल फर्जीवाड़ा कम होगा, बल्कि लोगों के बीच भरोसे का माहौल भी मजबूत होगा।
