आधार नंबर शेयर करने से डर लग रहा है? तुरंत अपनाएं ये ट्रिक, फ्रॉड होगा लगभग खत्म
VID vs Aadhaar: आधार नंबर देने से घबराते हैं, तो अब टेंशन खत्म समझिए। आजकल बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों को देखते हुए एक छोटी-सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।
- Written By: सिमरन सिंह
Aadhaar Card (Source. Freepik)
Aadhaar Fraud: अगर आप भी हर जगह अपना आधार नंबर देने से घबराते हैं, तो अब टेंशन खत्म समझिए। आजकल बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों को देखते हुए एक छोटी-सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है। यही वजह है कि UIDAI ने यूजर्स के लिए एक खास सुरक्षा फीचर दिया है VID (Virtual ID)।
क्या है Virtual ID (VID)?
VID यानी Virtual ID एक 16 अंकों का अस्थायी नंबर होता है, जिसे आप अपने Aadhaar Number की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप आधार का “सुरक्षा कवच” भी कह सकते हैं। इसका मुख्य काम आपके असली आधार नंबर को छिपाकर आपकी पहचान को सुरक्षित रखना है। जब भी आपको कहीं आधार वेरिफिकेशन की जरूरत हो, आप सीधे आधार नंबर की जगह VID शेयर कर सकते हैं।
कैसे काम करती है VID?
VID एक तरह का “मास्क नंबर” है, जो आपके आधार नंबर को छुपाता है। जब आप किसी बैंक, सिम कार्ड स्टोर या अन्य संस्थान को VID देते हैं, तो आपकी पहचान वेरिफाई हो जाती है लेकिन सामने वाले के पास आपका असली आधार नंबर नहीं जाता UIDAI का सिस्टम VID को आपके आधार से लिंक करके सिर्फ यह कन्फर्म करता है कि आप सही व्यक्ति हैं। यानी आपका डेटा सुरक्षित रहता है और काम भी हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Google का बड़ा सरप्राइज, अब फोन पर शुरू किया काम टैबलेट पर होगा तुरंत जारी, Android 17 का नया फीचर मचाएगा धूम
PhonePe बनाएगा छोटे दुकानदार को हाईटेक, SmartPod में मिलेंगे QR, कार्ड और आवाज़ वाला पेमेंट सिस्टम
Motorola के धमाकेदार फोन की सेल हुई शुरू, मिलेगा 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाले 5G फोन का वादा
X पर कॉपी-पेस्ट क्रिएटर्स की अब खैर नहीं, Viral Video चुराकर कमाई करने वालों को होगा भारी नुकसान
VID क्यों है ज्यादा सुरक्षित?
VID की सबसे बड़ी ताकत इसकी अस्थायी प्रकृति है। आप इसे कभी भी बदल सकते हैं, नया VID बनने पर पुराना अपने आप खत्म हो जाता है। अगर आपकी VID लीक भी हो जाए, तो उसका कोई फायदा नहीं उठाया जा सकता। इसके अलावा, VID के जरिए वेरिफिकेशन में सामने वाली संस्था को सिर्फ जरूरी जानकारी ही मिलती है। जबकि आधार नंबर देने पर आपकी पूरी डिटेल सामने चली जाती है।
ये भी पढ़े: सिर्फ 1 रुपये में सिम + 30 दिन फ्री, मिडिल क्लास के लिए BSNL का धमाका ऑफर, अब नहीं पड़ेगा महंगा रिचार्ज
कैसे बनाएं अपनी Virtual ID?
VID बनाना बेहद आसान है और आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल से कर सकते हैं:
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- आधार नंबर डालकर लॉग-इन करें
- Dashboard में “Generate Virtual ID” पर क्लिक करें
- Generate ID ऑप्शन चुनें
इसके बाद आपकी VID स्क्रीन पर दिखेगी और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी भेज दी जाएगी।
क्यों जरूरी है VID आज?
आज के समय में Aadhaar से जुड़े फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में VID का इस्तेमाल करना आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हो गया है। अगर आप समझदारी दिखाते हैं, तो फ्रॉड का खतरा लगभग खत्म हो सकता है।
