ग्रेटर नोएडा में महिला से 51 लाख की ऑनलाइन ठगी, WhatsApp ग्रुप से हुआ स्कैम
महिला से 51.5 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने उसे WhatsApp ग्रुप में जोड़कर फ्री अमेज़न वाउचर का लालच दिया और फिर निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए।
- Written By: सिमरन सिंह
प्रतीकात्मक न्यूज
नवभारत टेक डेस्क: ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, और हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला से 51.5 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने उसे WhatsApp ग्रुप में जोड़कर फ्री अमेज़न वाउचर का लालच दिया और फिर निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए।
सोशल मीडिया से शुरू हुआ ठगी का जाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा की मीनू रानी नाम की महिला से एक हरी सिंह नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर संपर्क किया। उसने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताया और मीनू को एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ लिया। कुछ दिनों बाद आरती सिंह नाम की एक महिला ने मीनू से संपर्क किया और बताया कि ग्रुप के सभी सदस्यों को ₹1,000 का अमेज़न वाउचर गिफ्ट किया जा रहा है। इससे मीनू का विश्वास जीत लिया गया।
इन्वेस्टमेंट के नाम पर 51 लाख की ठगी
ठगों ने जब मीनू का भरोसा हासिल कर लिया, तो उसे पैसा निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। मीनू ने पहले ₹50,000 ट्रांसफर किए। इसके बाद स्कैमर्स ने उसे एक इन्वेस्टमेंट ऐप डाउनलोड करने को कहा, जहां उसकी जमा राशि और मुनाफा दिखाया जाता था। इस झांसे में आकर महिला ने कुल 51.5 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए।
सम्बंधित ख़बरें
दोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Cyber Fraud Case: IPS की फर्जी Facebook ID बनाकर ठगी की कोशिश, व्यापारी की सतर्कता से नाकाम हुई साइबर जालसाजी
बाद में जब मीनू के रिश्तेदारों ने इस पूरे मामले को स्कैम होने की आशंका जताई, तब उसे शक हुआ। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो ठगों ने उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद मीनू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
ऐसे ऑनलाइन स्कैम से कैसे बचें?
- अनजान व्यक्ति के मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी भी संदिग्ध ऐप को डाउनलोड करने से बचें।
- बिना जांचे-परखे किसी को अपनी बैंक डिटेल साझा न करें।
- अगर कोई निवेश का लालच दे रहा है, तो पहले उसकी सच्चाई की जांच करें।
- ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत तुरंत साइबर सेल में करें।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ऑनलाइन ठगी
ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। स्कैमर्स नए-नए तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर उनकी मेहनत की कमाई लूट रहे हैं। इसलिए सतर्क रहें और किसी भी तरह की निवेश योजना में शामिल होने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें।
