ठाणे में रिटायर्ड इंजीनियर से 4 करोड़ की साइबर ठगी, इंटरनेशनल ट्रेडिंग के नाम पर महिला ने फंसाया
Thane Fraud Case: ठाणे में 62 वर्षीय रिटायर्ड इंजीनियर को इंटरनेशनल ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर करीब चार करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गई। अश्लील संदेश भेजकर यौन शोषण केस में फंसाने की धमकी दी।
- Written By: अपूर्वा नायक
कॉन्सेप्ट इमेज
Thane Online Trading Fraud Case: म्हाडा के एक 62 साल के रिटायर्ड इंजीनियर से निवेश पर अच्छा मुनाफा देने का वादा करके करीब चार करोड़ रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। रिटायर्ड इंजीनियर ने निवेश के लिए एक कोऑपरेटिव बैंक से लोन लिया था।
रिटर्न न मिलने पर जब उन्होंने पैसे मांगे, तो उन्हें यौन शोषण के मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। ठगी के शिकार व्यक्ति ने इस संदर्भ में ऑनलाइन शिकायत करने के बाद वागले इस्टेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक ठगी के शिकार हुए व्यक्ति को 17 जुलाई, 2025 को एक वाट्स एप नंबर पर कॉल आया। कॉल पर सामने से एक महिला बात कर रही थी। उसने उससे कहा कि अगर वह इंटरनेशनल ट्रेडिंग में इन्वेस्ट करेगा, तो उसे ज्यादा रिटर्न मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
कारगिल से कन्याकुमारी तक रिकॉर्ड दौड़, ठाणे पहुंचे अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी, रोजाना 70 से 80 Km दौड़ रहें हैं
Credit Card Scam: क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नाम पर ठगी का नया पैंतरा, जानें कैसे सुरक्षित रखें अपना पैसा
नाला सफाई सिर्फ 35% पूरी, भिवंडी मनपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप; मुख्यमंत्री से जांच की मांग
9 साल बाद भी अधूरी सूर्या जलापूर्ति योजना, अब अगस्त 2026 तक जलाशय तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य
फिर महिला ने उसे एक वाट्स एप लिंक भेजा और उसके आधार पर अपना अकाउंट खोलने के लिए कहा। शुरू में तो उसे विश्वास नहीं हुआ। लेकिन महिला ने उससे कहा कि अगर उसे प्यार में विश्वास है तो इन्वेस्ट करे। तो उसने उस लिंक पर क्लिक किया और एक ट्रेडिंग अकाउंट खोला।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में खत्म हुई मुफ्त इलाज योजना? सरकारी अस्पतालों में फिर लागू हुआ शुल्क, मरीजों पर बढ़ेगा बोझ
महिला भेजने लगी थी गंदे मैसेज और फोटो
- रिटायर्ड इंजीनियर को ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट में प्रॉफिट दिख रहा था, इसलिए महिला ने उससे और इन्वेस्ट करने को उकसाया।
- इसलिए, उसने कोऑपरेटिव बैंक से लोन लिया और कुल 3 करोड़ 95 लाख 77 हजार 794 रुपये इन्वेस्ट किए।
- अब जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की, तो वह निकाल नहीं पाया। जब उसने इस बारे में महिला से पूछा, तो उसने उसके सवालों को नजरअंदाज कर दिया और उसे गंदे मैसेज और फोटो भेजने लगी।
- उसने उसकी फोटो भी मांगी। बाद में ठगी के शिकार रिटायर्ड इंजीनियर को यौन शोषण के मामले में फंसाने की धमकी देने लगी। पुलिस मामले जांच रही है।
