Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में 5G की रफ्तार तेज़, 2028 तक 77 करोड़ यूजर्स होने की उम्मीद

2024 में 5G डेटा उपयोग में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई। दिसंबर 2024 तक प्रति ग्राहक मासिक औसत 5G डेटा खपत 40GB तक पहुंच गई। वहीं, 4G और 5G डेटा खपत मिलकर पिछले पांच सालों।

  • By सिमरन सिंह
Updated On: Mar 21, 2025 | 11:24 AM

5G का इस्तेमाल भारत में बढ़ जाएगा। (सौ. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत टेक डेस्क: भारत में 5G उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नोकिया की सालाना मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, 2028 तक देश में 5G उपयोगकर्ताओं की संख्या 2.65 गुना बढ़कर 77 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। वर्तमान में यह संख्या 29 करोड़ है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2024 में 5G डेटा उपयोग में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई। दिसंबर 2024 तक प्रति ग्राहक मासिक औसत 5G डेटा खपत 40GB तक पहुंच गई। वहीं, 4G और 5G डेटा खपत मिलकर पिछले पांच सालों में 19.5% की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़कर 27.5GB हो गई।

90% बदले जाने वाले स्मार्टफोन होंगे 5G

भारत में 5G उपकरणों का विस्तार तेज़ी से हो रहा है। 2024 में सक्रिय 5G उपकरणों की संख्या दोगुनी होकर 27.1 करोड़ तक पहुंच गई। 2025 में जितने भी पुराने स्मार्टफोन बदले जाएंगे, उनमें से 90% स्मार्टफोन 5G होंगे। इसके साथ ही, 5G एडवांस्ड तकनीक 6G की ओर बदलाव के लिए आधार तैयार कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

बैंक जाने की झंझट खत्म! Amazon Pay से अब घर बैठे FD, ब्याज मिलेगा 8%

Gmail यूजर्स अलर्ट! क्या आपके ईमेल से AI हो रही है ट्रेन? प्राइवेसी को लेकर बढ़ी बड़ी चिंता

Haier का नया रेफ्रिजरेटर लॉन्च, बड़ी कैपेसिटी और कॉम्पैक्ट डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम अनुभव

WhatsApp और शादी वाली वेबसाइट्स पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, सरकार ने जारी की सख्त चेतावनी

4G डेटा की खपत में गिरावट, 5G ने पकड़ी रफ्तार

रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की पहली तिमाही तक 5G डेटा खपत 4G से अधिक हो जाएगी। खासकर कैटेगरी B और C सर्किल्स में यह खपत क्रमशः 3.4 गुना और 3.2 गुना बढ़ी है। वहीं, मेट्रो सर्किलों में 5G उपयोग अब कुल मोबाइल ब्रॉडबैंड डेटा का 43% हो चुका है, जो 2023 में मात्र 20% था।

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

इसलिए बढ़ रही है 5G डेटा की खपत

नोकिया रिपोर्ट के मुताबिक, 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) के बढ़ते उपयोग से डेटा खपत में तेज़ी आ रही है। FWA उपभोक्ता औसत उपयोगकर्ताओं की तुलना में 12 गुना अधिक डेटा खर्च कर रहे हैं। यह बढ़ोतरी नए आवासीय और व्यावसायिक सेवाओं के कारण हो रही है, जिससे 5G टेक्नोलॉजी का विस्तार और तेज़ होने की संभावना है।

5g speed is increasing in india 77 crore users expected by 2028

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2025 | 11:24 AM

Topics:  

  • 5G Internet Service
  • Digital Technology
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.