13,499 में दमदार 5G फोन, लंबी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ आज Realme की पहली सेल, मिडिल क्लास के लिए बड़ा मौका
Realme 5G Phone Price: Realme ने 14 अप्रैल को भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च किया था, जिसकी आज यानी 21 अप्रैल से पहली सेल शुरू हो रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
Realme Narzo 100 Lite 5G (Source. Realme)
7000mAh Battery Phone: Realme ने 14 अप्रैल को भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च किया था, जिसकी आज यानी 21 अप्रैल से पहली सेल शुरू हो रही है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जो कम बजट में बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं।
कीमत और ऑफर्स: बजट में जबरदस्त डील
इस फोन की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने दो और वेरिएंट पेश किए हैं 4GB/128GB की कीमत 14,499 रुपये और 6GB/128GB वेरिएंट 16,499 रुपये में उपलब्ध है।
पहली सेल आज दोपहर 12 बजे (IST) से शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि सेल के दौरान 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट कूपन भी मिल रहा है। ग्राहक इसे Amazon और Realme की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब फ्री WhatsApp नहीं रहेगा पहले जैसा, WhatsApp Plus के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे
खाते से उड़ गए पैसे? घबराइए नहीं, ChatGPT से ऐसे पहचानें फेक मैसेज और बचाएं अपनी कमाई
महंगे LPG को कहे अलविदा, DME बनेगा लोगों की पहली पसंद?
iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, iOS 27 आएगा नया बदलाव, आपका फोन हो जाएगा और स्मार्ट
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस: गेमिंग के लिए भी बढ़िया
Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो बड़े स्क्रीन लवर्स के लिए शानदार अनुभव देती है। फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 180Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6nm पर आधारित Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है।
कैमरा: सिंपल लेकिन काम का
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो बेसिक फोटो और वीडियो के लिए पर्याप्त है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
ये भी पढ़े: अब फ्री WhatsApp नहीं रहेगा पहले जैसा, WhatsApp Plus के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे
बैटरी: इस फोन की सबसे बड़ी ताकत
इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की दमदार बैटरी है। एक बार चार्ज करने पर यह फोन लंबे समय तक चल सकता है, जो खासकर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो दिनभर फोन इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
खरीदें या नहीं?
अगर आप कम कीमत में एक ऐसा 5G फोन चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और ठीक-ठाक परफॉर्मेंस मिले, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
