Flipkart Big Billion Days Sale में Motorola के 5 फोन पर बड़ा ऑफर, ₹13,999 से शुरू होगी कीमत, देखें पूरी लिस्ट

Flipkart BBD Sale 2026: Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Motorola के पांच स्मार्टफोन पर मिलने वाली कीमतों का खुलासा किया गया है। जो ₹13,999 रुपये से शुरू होती है।
5 Motorola phones Flipkart Big Billion Days Sale prices start at ₹13,999
Motorola पर शानदार ऑफर्स।Source. Gemini
Published on: 
Updated on: 

Motorola Smartphone Deals: Flipkart Big Billion Days Sale 2026 शुरू होने से पहले स्मार्टफोन डील्स लगातार सामने आ रही हैं। जिसमें अब Motorola के पांच स्मार्टफोन पर मिलने वाली कीमतों का खुलासा किया गया है। बता दें कि इस लिस्ट में बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के फोन शामिल हैं। इसकी खास बात यह है कि इनकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹13,999 रुपये बताई जा रही है। वहीं टॉप मॉडल Motorola Signature की कीमत ₹57,499 रखी गई है। साथ ही Flipkart BBD Sale सभी ग्राहकों के लिए 9 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

Motorola के 5 फोन पर मिल सकती है बड़ी बचत

Flipkart की ओर से सामने आई जानकारी में बताया जा रहा है कि Big Billion Day Sale में Motorola Signature, Edge 70 Fusion, Edge 70 Pro, Moto G37 Power और Moto G06 Power पर डील मिल रही है। जिसकी कुछ कीमतों में बैंक ऑफर शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी मिलने की उम्मीद है।

Motorola Signature: ₹57,499 में प्रीमियम फोन

लिस्ट में सबसे महंगा Motorola Signature है जिसकी BBD कीमत ₹57,499 बताई गई है। कंपनी की वेबसाइट पर इसका 12GB+256GB वेरिएंट फिलहाल ₹59,999 में लिस्ट है। वहीं फोन में 6.8 इंच का 165Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलता है। साथ ही कैमरा सेटअप में 50MP का मेन सेंसर दिया गया है।

वहीं Motorola Edge 70 Pro 5G की BBD कीमत ₹36,999 बताई गई है। इसकी मौजूदा कीमत ₹39,999 से शुरू होती है। वहीं फोन में 6.7 इंच 1.5K pOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 50MP मेन कैमरा के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP सेल्फी कैमरा भी है।

5 Motorola phones Flipkart Big Billion Days Sale prices start at ₹13,999
Flipkart Sale में iPhone 17 पर ₹20,000 तक की बचत, जानें कैसे मिलेगा सबसे कम दाम

₹29,999 में Edge 70 Fusion

Motorola Edge 70 Fusion को Flipkart BBD Sale में ₹29,999 में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.8 इंच डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 50MP+13MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 7000mAh बैटरी और 68W TurboPower चार्जिंग भी दी गई है।

बजट में Moto G06 Power और G37 Power

इस लिस्ट में कम बजट वाले ग्राहकों के लिए Moto G06 Power ₹13,999 में आने वाला है। इसके 4GB+64GB मॉडल की मौजूदा कीमत ₹15,249 है। इसमें 6.88 इंच 120Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी मिलती है। वहीं Moto G37 Power 5G की BBD कीमत ₹16,999 बताई गई है जबकि इसकी मौजूदा कीमत ₹19,999 से शुरू होती है। इसमें 6.67 इंच 120Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और 50MP मेन कैमरा मिलता है। लेकिन अंतिम कीमत और बैंक ऑफर सेल शुरू होने पर स्पष्ट होंगे।

5 Motorola phones Flipkart Big Billion Days Sale prices start at ₹13,999
iPhone 18 के बाद Apple का बड़ा धमाका, अक्टूबर में आ सकते हैं ये नए डिवाइस, Home Hub से MacBook Pro तक
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com