घंटों मोबाइल चलाकर हो रहे परेशान? Doomscrolling की लत छोड़ने के लिए ये 5 ऐप्स कर देंगे कमाल
Screen Time Control Apps: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। जैसे ही थोड़ा खाली समय मिलता है, हम सोशल मीडिया पर लगातार स्क्रॉल करने लगते हैं। Doomscrolling में बदल काफी जरुरी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Doomscrolling (Source. Freepik)
What Is Doomscrolling: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। जैसे ही थोड़ा खाली समय मिलता है, हम सोशल मीडिया पर लगातार स्क्रॉल करने लगते हैं। यही आदत धीरे-धीरे “Doomscrolling” में बदल जाती है, जो न सिर्फ समय बर्बाद करती है बल्कि मानसिक थकान भी बढ़ाती है। अगर आप भी इस आदत से परेशान हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं। कुछ खास ऐप्स आपकी इस समस्या का समाधान बन सकते हैं।
Doomscrolling क्या है और क्यों खतरनाक है?
डूमस्क्रॉलिंग का मतलब है बिना सोचे-समझे लंबे समय तक सोशल मीडिया या न्यूज फीड स्क्रॉल करते रहना। इससे:
- आपका कीमती समय बर्बाद होता है
- ध्यान भटकता है
- मानसिक तनाव और थकान बढ़ती है
Minimalist Phone: फोन बनेगा सिंपल और स्मार्ट
Minimalist Phone आपके फोन को एक डिस्ट्रैक्शन-फ्री डिवाइस में बदल देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Airtel का नया Priority Postpaid प्लान बना चर्चा का विषय, क्या प्रीपेड यूजर्स की स्पीड होगी धीमी?
BSNL-Starlink Deal: अब गांवों में भी दौड़ेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, एलन मस्क की इस मेगा डील से बदल जाएगी तस्वीर
UPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
AI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
- टेक्स्ट बेस्ड स्क्रीन
- सोशल मीडिया ऐप्स ब्लॉक करने का ऑप्शन
- यूसेज टाइम सेट करने की सुविधा
- इससे बिना वजह फोन चलाने की आदत कम होती है।
One Sec: हर क्लिक से पहले सोचने पर मजबूर
One Sec एक छोटा लेकिन असरदार ऐप है। जब भी आप कोई सोशल मीडिया ऐप खोलते हैं, यह आपको कुछ सेकंड रुकने और सोचने के लिए कहता है। इससे आपकी आदत पर ब्रेक लगता है और आप समझदारी से फैसला लेते हैं।
Forest: गेम खेलते-खेलते बढ़ेगा फोकस
Forest एक यूनिक ऐप है जो फोकस को मजेदार बना देता है। काम करते समय वर्चुअल पेड़ उगता है ध्यान भटका तो पेड़ खत्म यह आपको अनुशासन और फोकस बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।
Freedom: सभी डिवाइस पर कंट्रोल
Freedom एक मल्टी-डिवाइस ऐप है। मोबाइल, लैपटॉप और ब्राउजर पर काम करता है। तय समय पर ऐप्स और वेबसाइट्स ब्लॉक करता है, काम के दौरान ध्यान भटकने से बचाता है।
ये भी पढ़े: आधार नंबर शेयर करने से डर लग रहा है? तुरंत अपनाएं ये ट्रिक, फ्रॉड होगा लगभग खत्म
ScreenZen: समय की सीमा तय करें
ScreenZen आपको सीमित समय तक ही ऐप्स इस्तेमाल करने देता है। समय पूरा होते ही अलर्ट “आप यह ऐप क्यों खोल रहे हैं?” जैसे सवाल, यह आपको अपनी आदतों पर सोचने के लिए मजबूर करता है।
आज से बदलें आदत
डूमस्क्रॉलिंग को पूरी तरह खत्म करना आसान नहीं है, लेकिन सही टूल्स के साथ इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है। ये ऐप्स न सिर्फ आपका समय बचाते हैं, बल्कि आपकी प्रोडक्टिविटी और मानसिक शांति भी बढ़ाते हैं। अगर आप भी मोबाइल की लत से परेशान हैं, तो आज ही इन ऐप्स को आजमाएं।
