फोन हैक होने से बचना है तो इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, वरना खाली होगा अकाउंट
डिजिटल युग स्मार्टफोन को अहम हिस्सा बना चुका है, वहीं साइबर क्राइम भी उसी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। आज के समय में हर तबके का व्यक्ति इस खतरे से जूझ रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
Phone Hack होने पर क्या दिखता है। (सौ. Freepik)
डिजिटल युग में जहां स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, वहीं साइबर क्राइम भी उसी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। आज हर तबके का व्यक्ति इस खतरे से जूझ रहा है। फोन का हैक हो जाना अब कोई नई बात नहीं रह गई है। लेकिन यदि आप कुछ सामान्य संकेतों पर समय रहते ध्यान दे दें, तो इस बड़ी परेशानी से खुद को बचा सकते हैं।
फोन बार-बार अपने आप ऑन-ऑफ हो रहा है? हो जाएं सतर्क
अगर आपके स्मार्टफोन में अचानक बिना कारण के ऑन-ऑफ होना शुरू हो गया है, तो ये साफ संकेत है कि कोई आपके डिवाइस का रिमोट एक्सेस लेने की कोशिश कर रहा है। “यह इशारा करता है कि आपका फोन हैक हो चुका है और अब किसी और के नियंत्रण में है।”
बैटरी तेजी से खत्म हो रही है? हो सकता है मैलवेयर का काम
यदि आप रोज़ाना की तरह फोन का उपयोग कर रहे हैं लेकिन बैटरी पहले से कहीं जल्दी खत्म हो रही है, तो यह सामान्य तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि बैकग्राउंड में चल रहे हैकिंग एक्टिविटी का संकेत हो सकता है। मैलवेयर लगातार डेटा ट्रांसफर करता है, जिससे बैटरी तेजी से खत्म होती है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी के पीड़ितों को लौटाए 3.06 लाख रुपए
इंडियन ओवरसीज बैंक में फर्जी खातों से साइबर ठगी का भंडाफोड़, मुंबई साइबर पुलिस ने 7 पर दर्ज की FIR
इंस्टाग्राम रील से मचा हड़कंप: नवनीत राणा पर टिप्पणी को लेकर पुलिस की जांच तेज, यूजर की पहचान जारी
Google Pixel 11 Pro का नया टीजर आया सामने! पहली बार दिखी पूरी रियर डिजाइन, Pixel Glow फीचर ने बढ़ाई उत्सुकता
अनजान नंबरों से कॉल और मैसेज की बाढ़? न करें अनदेखा
अगर अचानक अननॉन कॉल्स और मैसेजेस आना शुरू हो जाएं, तो ये भी हैकिंग का एक अहम संकेत है। यह संभव है कि आपका नंबर किसी फिशिंग एक्टिविटी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा हो। “इन संकेतों को नज़रअंदाज करना आपके बैंक अकाउंट और निजी डाटा के लिए खतरा बन सकता है।”
ChatGPT पर नहीं करते OpenAI के CEO भरोसा, यूजर्स को बताई सच्चाई
फोन हैक हुआ लग रहा है? ये उपाय तुरंत करें
अगर आपको लगता है कि आपका फोन हैक हो गया है, तो बिना देरी के सेटिंग में जाकर factory data reset कर दें। इसके बाद दोबारा कोई भी ऐप सिर्फ ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही इंस्टॉल करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना OTP किसी के साथ शेयर करें।
