Poco X8 Pro Series (Source. Poco)
Upcoming Smartphones March 2026: फरवरी में बड़े लॉन्च के बाद भी स्मार्टफोन बाजार की रफ्तार थमने वाली नहीं है। पिछले महीने Samsung Galaxy S26 सीरीज, Google Pixel 10a और Vivo V70 जैसे दमदार फोन चर्चा में रहे। अब मार्च 2026 भी टेक लवर्स के लिए जबरदस्त रहने वाला है। बजट, मिड-रेंज, फ्लैगशिप और कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन्स इस महीने बाजार में दस्तक देने को तैयार हैं।
Motorola Edge 70 Fusion 6 मार्च को भारत में लॉन्च हो सकता है। यह फोन 8GB और 12GB रैम विकल्पों के साथ अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। कंपनी इसे Pantone-प्रेरित रंगों Silhouette, Blue Surf और Country Air में पेश कर सकती है। कैमरा सेटअप में 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, मैक्रो कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह फोन खास आकर्षण बन सकता है।
Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max के लॉन्च की भी चर्चा है। स्टैंडर्ड मॉडल में 6.59-इंच 1.5K 120Hz OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जबकि Pro Max में 6.83-इंच की बड़ी 1.5K OLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यह सीरीज उन यूजर्स के लिए होगी जो बजट में पावरफुल फीचर्स चाहते हैं।
Nothing Phone (4a) 5 मार्च को भारत में लॉन्च हो सकता है। इसमें बेस और प्रो वर्जन शामिल हो सकते हैं। नया Glyph Bar डिजाइन और अलग रिकॉर्डिंग LED इसे खास बनाते हैं। Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ यह मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर सकता है। कीमत लगभग 30,000 रुपये से शुरू होने की संभावना है।
Vivo X300 Ultra को दुनिया का पहला ड्यूल 200MP कैमरा सिस्टम वाला स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इसमें Sony LYT-901 प्राइमरी सेंसर और Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ 3.5x ऑप्टिकल जूम मिल सकता है। 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इसे परफॉर्मेंस और फोटोग्राफी दोनों में दमदार बनाएंगे।
ये भी पढ़े: कम बजट में बड़ा धमाका, अब और ताकतवर हुआ iPad Air, कीमत वही, स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका
OnePlus 15T में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 7,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। 6.32-इंच हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले इसे कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल फ्लैगशिप बना सकती है। मार्च 2026 में हर बजट और जरूरत के हिसाब से स्मार्टफोन विकल्प उपलब्ध होंगे। अब फैसला आपके हाथ में है कैमरा, बैटरी या परफॉर्मेंस, किसे देंगे आप प्राथमिकता?