Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी सरकार 6 फरवरी को पेश करेगी सालाना बजट, लोकसभा चुनावों की होगी छाप

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jan 21, 2024 | 08:15 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

राजेश मिश्र@नवभारत 
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 6 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सालाना बजट पेश कर सकती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत दो फरवरी को हो रही है। लोकसभा चुनाव का साल होने के चलते इस बार के बजट में कई लोकलुभावन योजनाओं का एलान किया जा सकता है। 

विधानसभा सचिवालय के मुताबिक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बजट सत्र के आयोजन की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले प्रदेश मंत्रिपरिषद ने बजट सत्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। विधानसभा का सत्र 9 फरवरी तक चलने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि 5 अथवा 6 फरवरी को सालाना बजट पेश किया जा सकता है। 

लोकसभा चुनावों के चलते इस बार का बजट 7.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। बीते साल प्रदेश सरकार ने 6.90 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इसके बाद बीते साल नवंबर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 28760.67 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया था। 

इस बार चुनावों के चलते योगी सरकार भारी भरकम बजट पेश कर सकती है। बजट में विकास की नई योजनाओं के साथ ही चल रही बड़ी परियोजनाओं जैसे गंगा एक्सप्रेस वे, जेवर एयरपोर्ट, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण व मेट्रो परियोजनाओं के लिए धनराशि का आवंटन किया जा सकता है। 

बजट सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक पहली फरवरी को बुलाई जाएगी और उसी दिन कार्यमंत्रणा समिति की भी बैठक होगी। सत्र में प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के साथ ही माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के मामले की न्यायिक जांच की रिपोर्ट पेश की जा सकती है। निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। लोकसभी चुनावों से ठीक पहले होने वाले इस सत्र में विपक्ष की ओर से गन्ना मूल्यों में मामूली बढ़ोतरी, किसानों की समस्याएं व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हंगामे की उम्मीद है। 

Yogi government will present the annual budget on 6 february

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2024 | 08:15 PM

Topics:  

  • Budget Session
  • Yogi Government

सम्बंधित ख़बरें

1

पार्टी को खून-पसीने से सींचा, आजम खान की रिहाई पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन

2

CM योगी का युवाओं को तोहफ़ा: 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को देंगे नियुक्ति पत्र

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.