CM योगी का युवाओं को तोहफ़ा: 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को देंगे नियुक्ति पत्र
CM Yogi's gift to Youth: युवाओं को रोजगार देने के लिए योगी सरकार पूरी तरह से तैयार है। आज लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने जा रहे हैं।
- Written By: गीतांजली शर्मा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Appointment letters distribution: योगी सरकार युवाओं को नौकरी देने के लिए मिशन रोजगार चला रही है। इसी के तहत आज 2,438 नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारी की जा रही है। आज लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाल विकास एंव पुष्टाहार विभाग में नवचयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पिछले दो दशकों में विभाग में इससे बड़ा नियुक्ति पत्र कार्यक्रम नहीं किया गया है।
वर्तमान में अबतक बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में 8 सालों में जिला कार्यक्रम अधिकारी के छह पदों और बाल विकास परियोजना अधिकारी के 200 से अधिक पदों पर लोक सेवा आयोग के जरिए पदोन्नति की जा चुकी हैं।
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बढ़ा मानदेय
पूरी प्रक्रिया में मिनी आंगनबाड़ी की 22,290 कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका के रूप में तब्दील कर दिया गया। साथ ही उनका मानदेय 5500 से बढ़ाकर 8000 रुपये किया गया। 320 मानदेय कर्मियों को, दो साल पहले नियमित सेवा में लिया जा चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
नोएडा वालों की मौज! सीएम योगी ने शुरू की 34 इलेक्ट्रिक बसें, अब जेवर एयरपोर्ट जाना होगा बेहद आसान
Bijnor CM Yogi: पशु नहीं, राष्ट्रीय धरोहर है गौमाता, योगी के बयान पर संतों ने क्या कहा? कही ये बड़ी बात
नौसेना की वीरता और आधुनिक शक्ति का प्रतीक बनेगी ‘Naval Shaurya Vatika’, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे उद्घाटन
Chaudhary Charan Singh Death Anniversary: CM योगी ने चौधरी चरण सिंह को किया नमन, बोले- भारत मां के महान सपूत..
पिछले आठ साल में 182 मृतक मुख्य सेविकाओं के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति देकर कनिष्ठ सहायक और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर इनकी तैनाती की गई है। 20 साल बाद मुख्य सेविकाओं (समूह ‘ग’) को समूह ‘ख’ के 197 बाल विकास परियोजना अधिकारी पदों पर पदोन्नत किया गया है। इस साल 20,000 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पारदर्शी भर्ती भी की गई, जो विभाग की जीतोड़ मेहनत को दर्शाता है।
नियुक्तियां आंगनबाड़ी रोजगार को बनाएंगी मजबूत
इन नियुक्तिों से आंगनबाड़ी तंत्र को मजबूती मिलेगी और सेवाओं का संचालन बहुत बेहतर होगा। आयोजन में महिला कल्याण व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रतिभा शुक्ला भी उपस्थित रहेंगी।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे संजय निषाद, बोले- फायदा नहीं तो तोड़ो गठबंधन-Video
महिलाएं बनेंगी आर्थिक रूप से स्वावलंबी
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में बीते आठ सालों में 8.50 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां वितरित की हैं। इसके अलावा निजी क्षेत्र व एमएसएमई के जरिए 2 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित किए हैं। योगी सरकार ‘मिशन रोजगार’ के जरिए युवाओं को लगातार नए अवसर दे रहा।
इससे प्रदेश के विकास को गति मिल रही है। इस नियुक्ति पत्र के वितरण से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेगी साथ ही साथ सामाजिक विकास में अपनी अहम भूमिका निभाने में सक्षम होंगी।
