- Hindi News »
- State »
- Yogi Government Will Also Worry About The Health Of Home Guards Jawans
होमगार्ड्स जवानों के स्वास्थ्य की चिंता भी करेगी योगी सरकार
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: यूपी (UP) के होमगार्ड (Home Guards) जवान भी अब अच्छे स्वास्थ्य (Health) और उच्च मनोबल के साथ प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने की ड्यूटी करते नजर आएंगे। प्रदेश सरकार उनके स्वास्थ्य की चिंता करेगी। आयुष्मान भारत योजना ( Ayushman Bharat Scheme) से महिला और पुरुष होमगार्ड जवानों का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। किसी भी बीमारी के समय होमर्गाड्स जवान खुद का और परिवार के सदस्यों का इलाज बिना किसी बाधा के करा सकेंगे।
राज्य सरकार होमगार्ड्स विभाग को लगातार अन्य सुरक्षा बलों के समान सुविधाएं देने के प्रयास में जुटी है। दूसरे कार्यकाल में सरकार ने इस कार्य को और तेजी से शुरू किया है। होमगार्ड्स के जवानों को भी सुविधाएं मिलें और वो प्रदेश की शांति व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकें इसके लिए पिछले कार्यकाल में भी कई योजनाएं शुरू कर चुकी है।
सरकार की ओर से मिलेगा नायाब तोहफा
सरकार ने विभाग के अधिकारियों को होमगार्ड्स जवानों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने के प्रस्ताव को 30 जून 2022 तक शासन में भेजने के लिए कहा है। सरकार की मंशा 25 सितम्बर 2022 तक समस्त होमगार्ड्स के जवानों को आयुष्मान भारत के तहत मिशन मोड पर स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिए जाने की है। इस योजना के लागू होने से समस्त होमगार्ड्स स्वयंसेवकों और उनके परिजन को निरोगी रहने का नायाब तोहफा मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
‘बाबा’ के राज्य में होगी शिक्षा की समानता, UP Board का बड़ा फैसला; सिर्फ सरकारी किताबें ही होंगी अनिवार्य!
असम चुनाव: ‘लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे…’, CM योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात; कांग्रेस पर साधा निशाना
असम के बरपेटा में गरजे CM Yogi, कांग्रेस और UDF पर साधा निशान; बोले- ये घुसपैठियों के साथ
1,151 कम्पनियों की संरचना की गई
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार होमगार्ड्स विभाग में 20 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की भर्ती की बड़ी घोषणा कर चुकी है। उनके लिए भी वर्तमान परिस्थितियों के अनुकूल और आधुनिक प्रशिक्षण की व्यवस्था करने जा रही है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स संगठन के लिए भारत सरकार ने वर्तमान में 1,18,348 होमगार्ड स्वयंसेवकों की स्वीकृति दी है। जिनमें 785 ग्रामीण, 366 नगरीय कम्पनियों सहित कुल 1151 कम्पनियों की संरचना की गई है, जिसमें 25 महिला एवं 60 स्वतंत्र महिला प्लाटून शामिल हैं।
Yogi government will also worry about the health of home guards jawans
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM













