Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

62 हजार मार्गों का होगा कायाकल्प, 275 करोड़ रुपए आवंटित, योगी सरकार ने किया दावा

  • By अनिल सिंह
Updated On: Sep 25, 2023 | 07:51 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • उत्तर प्रदेश के सड़कों की गड्ढा मुक्ति व रिपेयर वर्क्स के जरिए सुदृढ़ीकरण पर सीएम योगी का फोकस
  • लोक निर्माण विभाग व राष्ट्रीय मार्गों के आधीन आने वाले मार्गों पर तेजी से पूर्ण कर रही योगी सरकार
  • 2023-24 में लोक निर्माण विभाग ने 30 प्रतिशत कार्य किया पूरा
  • राष्ट्रीय मार्गों ने की 75.30 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi government ) प्रदेश की व्यापक कायाकल्प की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इस बात का प्रमाण सड़क सौंदर्यीकरण, गड्ढा मुक्ति व मार्गों के रीस्टोरेशन प्रक्रिया को लेकर भी देखा जा सकता है। 
 
लोक निर्माण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में वर्ष 2023-24 के बीच गड्ढा मुक्ति व रिस्टोरेशन कार्यों के लक्ष्यों को हासिल करने में लोक निर्माण विभाग ने अपने टारगेट का 30 प्रतिशत कार्य पूरा किया है। वहीं, राष्ट्रीय मार्गों की बात करें तो उसने अब तक 75.30 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति में सफलता पाई है। 
 
 
कुल मिलाकर, वर्ष 2023-24 में 62 हजार से अधिक मार्गों को गड्ढामुक्त व रीस्टोरेशन वर्क्स से सुदृढ़ बनाने की प्रक्रिया को विस्तृत कार्ययोजना क्रियान्वयन के जरिए धरातल पर उतारा जा रहा है। 
 
उल्लेखनीय है कि सीएम योगी की हमेशा से परिकल्पना गड्ढा मुक्त उत्तर प्रदेश की रही है और इसी परिकल्पना को पूर्ण करने के लिए लोकनिर्माण विभाग द्वारा इस वर्ष अब तक 275 करोड़ रुपए प्रदेश के सभी जिलों को निर्धारित मार्ग सुदृढ़ीकरण के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आवंटित किया जा चुका है तथा योगी सरकार द्वारा लगातार कार्य पूर्ति की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

लोक निर्माण विभाग ने 6988 मार्गों की संवारी सूरत
प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के आधीन कुल मिलाकर 1.14 लाख किलोमीटर सड़कें हैं जिनका कुल योग 2.66 लाख किमी है। इसमें से इस वर्ष 62 हजार से ज्यादा सड़कों का मेकओवर करना निर्धारित किया गया है। इसमें से गड्ढा मुक्ति का लक्ष्य 44869 मार्गों का निर्धारित है जबकि 17588 सड़कों के नवीनीकरण व रीस्टोरेशन प्रक्रिया को मूर्त रूप दिया जाना प्रस्तावित है। इसमें से गड्ढामुक्ति की दिशा में 1711 व 5277 मार्गों का रीस्टोरेशन वर्क्स इस वर्ष अब तक पूरा कर लिया गया है। यानी, कुल 6988 मार्गों पर लोक निर्माण विभाग द्वारा अब तक कार्य किया गया है। इसमें से गड्ढा मुक्ति के कार्यों का प्रतिशत 3.81 रहा जबकि रीस्टोरेशन कार्यों के लक्ष्यों को 30 प्रतिशत पूरा गया है। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग के आधीन मंडी, पंचायती राज, सिंचाई, ग्राम्य विकास, नगर विकास, गन्ना, आवास एवं शहरी नियोजन व अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग से संबंधित सड़कें आती हैं और इन सभी विभागों के समायोजन से प्रदेश में सड़क सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय मार्गों पर तेजी से हो रहा रीस्टोरेशन वर्क
वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय मार्गों की कुल 364 गड्ढामुक्ति व रीस्टोरेशन वर्क्स को अभी तक पूर्ण किया जा चुका है। राष्ट्रीय मार्गों पर गड्ढा मुक्ति के कार्यों में अब तक 28.35 प्रतिशत सफलता मिली है जबकि रीस्टोरेशन वर्क्स को 75.30 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मार्ग विभाग की चार जोन प्रदेश में कार्यरत हैं। इनमें से नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई-पश्चिम यूपी) ने इस वर्ष सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए गड्ढा मुक्ति के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में 62.57 व रीस्टोरेशन वर्क्स को पूर्ण करने में 85.79 प्रतिशत सफलता हासिल की है।

 

 

Yogi government claimed 62 thousand routes will be free of pothole rs 275 crore allocated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2023 | 07:51 PM

Topics:  

  • Chief Minister Yogi Adityanath
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

‘I Love Muhammad’ विवाद: CM योगी पर फूटा BJP नेता का गुस्सा, इस्तीफे की धमकी से मचा सियासी बवाल

2

संघ के सहारे…2027 की नैया लगेगी किनारे? जब मुरझाया कमल का फूल तो भाजपा को याद आई भूल!

3

लाठी-बुलडोजर और पुलिस को खुली छूट…उत्तर प्रदेश में दंगे हुए जीरो, सीएम योगी बन गए हीरो

4

PM मोदी की राह पर CM योगी…कर्मचारियों को देंगे एक हजार करोड़ का दीवाली बोनस! किसे मिलेगा फायदा?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.