- Hindi News »
- State »
- Yogi Adityanath Reviewed The Planing Of Krishi Kumbh 2 0
बीज से बाजार, तकनीक से नवाचार के वैश्विक परिदृश्य से परिचय कराएगा कृषि कुंभ 2.0: मुख्यमंत्री
- Written By: अनिल सिंह

- दिसंबर में संभावित है कृषि कुंभ 2.0, आयोजन को ग्लोबल बनाने के लिए सीएम ने की समीक्षा
- राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय कंपनियों/संस्थाओं के साथ 02 लाख किसानों की होगी सहभागिता
- उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हर राज्य की कृषि संस्कृति को दर्शाने के लिए बनेंगे अलग-अलग पवेलियन
- कृषि जगत में निवेश के द्वार खोलने वाला होगा कृषि कुंभ: मुख्यमंत्री
- नई दिल्ली में होगा कर्टेन रेजर इवेंट, लखनऊ में होगा मुख्य समारोह
उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि कुंभ के इस दूसरे संस्करण में 02 लाख से अधिक किसानों की प्रतियोगिता कराई जाए। भारत सरकार के माननीय मंत्रीगणों, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कृषि एवं संवर्गी सेक्टर की ख्यातिलब्ध कंपनियों/संस्थाओं, सभी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्रों, प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित किया जाए। सम्मेलन के वैश्विक स्वरूप पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान, इजरायल, क्रोएशिया, पोलैंड, पेरू, जर्मनी, यूएसए, फिलीपींस, साउथ कोरिया, इंडोनेशिया जैसे देशों में खेती-किसानी को लेकर अनेक अभिनव कार्य हो रहे हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तर्ज पर संबंधित देशों में भारतीय दूतावास/उच्चायोग से संपर्क कर इन देशों को कृषि कुंभ में कंट्री पार्टनर के रूप में सहभागी बनाने के प्रयास किए जाएं।
सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में होगा, जबकि इससे पूर्व नई दिल्ली में कर्टेन रेजर इवेंट भी आयोजित किया जाएगा। कृषि कुंभ के विभिन्न आयामों के संबंध में विमर्श करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन के दौरान गौ-आधारित प्राकृतिक खेती, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने की तैयारियों, श्री अन्न के प्रोत्साहन, एफपीओ आधारित व्यवसाय, खेती की लागत को कम करने, पराली प्रबन्धन के साथ-साथ $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था वाले राज्य में कृषि सेक्टर के योगदान को बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा कराई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों/संस्थाओं द्वारा कृषि प्रदर्शनी, इंटीग्रेटेड फार्मिंग, ड्रोन के उपयोग, औद्यानिक क्षेत्र की उपलब्धियों, गोवंश संरक्षण, रेशम उद्योग की प्रगति, एग्रो फॉरेस्ट्री, फूलों की खेती, कृषि उद्यमिता, कृषि विविधीकरण, एग्री स्टार्टअप, डिजिटल एग्रीकल्चर जैसे विषयों पर चर्चा-विमर्श, विशेषज्ञों के व्याख्यान, प्रदर्शनियां आदि आयोजित की जाएंगी।
अन्न की विशिष्टताओं से परिचय कराएगी विशेष कार्यशाला
बाजार, ज्वार, मडुआ, सांवा, कोदो, काकुन, कुटकी, चेना, कुट्टू और रामदाना जैसे स्वाद और पोषण युक्त श्री अन्न की विशिष्टताओं से परिचय कराने को अक्टूबर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश श्रीनेत (मिलेट्स) पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में मिलेट्स के विभिन्न उत्पादों/पकवानों का प्रदर्शन किया जाएगा। मिलेट्स पर कार्य करने वाले एफपीओ, उद्यमियों, कृषकों का सम्मानित किया जाएगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में प्रस्तावित मिलेट्स की इस खास कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ होटल एशोसिएशन/शेफ, स्कूली बच्चों, एफपीओ आदि को भी आमंत्रित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
UP में गैस और पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, जमाखोरी पर नकेल कसेगी सरकार, अधिकारियों को आदेश जारी
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
लातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश
एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम को मारना चाहते थे दो सगे भाई, बाबा की पुलिस ने किया एनकाउंटर
Yogi adityanath reviewed the planing of krishi kumbh 2 0
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंडिपेंडेंस डे पर बॉक्स ऑफिस क्लैश, ‘लाहौर 1947’ vs ‘आवारापन 2’, सनी देओल-इमरान हाशमी में टक्कर तय?
Apr 03, 2026 | 06:08 PMAkola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Apr 03, 2026 | 06:06 PMExplainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
Apr 03, 2026 | 06:05 PM‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Apr 03, 2026 | 06:01 PMमिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMGadchiroli News: रोजगार निर्मिति में 100% लक्ष्य पूर्ण, राज्य में आठवें स्थान पर जिला
Apr 03, 2026 | 05:54 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














