- Hindi News »
- State »
- Yogi Adityanath Hints End Of Encephalitis Will Be Announced Soon
इंसेफेलाइटिस के खात्मे का जल्द होगा ऐलान, योगी आदित्यनाथ का इशारा
- Written By: अनिल सिंह

UP CM Yogi Adityanath
- सीएम योगी ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
- इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण देश और दुनिया के सामने एक सफलतम मॉडल : सीएम
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि सरकार के अंतर विभागीय समन्वित प्रयास से आज उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस (Encephalitis) समाप्ति के कगार पर है। बहुत शीघ्र इसे पूर्णतः समाप्त कर इसके उन्मूलन की घोषणा की जाएगी। इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण देश और दुनिया के सामने एक सफलतम मॉडल है।
सरकार ठान ले,लोग सहयोग करें तो सब कुछ मुमकिन
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश इंसेफेलाइटिस से प्रभावित रहा है। 2017 से पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इस मौसम में 500 से 600 मरीज भर्ती रहते थे। प्रतिवर्ष पूरे प्रदेश में 1200 से 1500 बच्चों की मौत इससे होती थी। अकेले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 500 से 600 बच्चों की मृत्यु इंसेफेलाइटिस से होती थी। अब बीमारी और मौतों को संख्या इतिहास बनने वाली है। उन्होंने कहा,सरकार ठान ले और लोग साथ दें तो असाध्य कही जाने वाली बीमारी को भी समाप्त होने में बहुत समय नहीं लगता है। इंसेफेलाइटिस इसका उदाहरण है।
मध्य उत्तर के बरेली, बदायूं एवं उसके आसपास के क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया तथा बुन्देलखण्ड चिकनगुनिया से ग्रस्त रहता था। फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा, कानपुर, लखनऊ से लेकर वाराणसी तक डेंगू व्यापक रूप से प्रभावी था। वाराणसी से लेकर कुशीनगर के क्षेत्र तथा बिहार से सटे क्षेत्रों में कालाजार की बीमारी जन जीवन को प्रभावित करती थी। यह सब स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए चुनौती थी लेकिन जब अंतर विभागीय समन्वय से, स्वास्थ्य विभाग को नोडल एवं अन्य विभाग जैसे नगर निकाय, पंचायतीराज, महिला एवं बाल विकास तथा प्राथमिक शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग आदि को जोड़कर कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ और सभी विभागों को उनके लक्ष्य देकर इसे आगे बढ़ाया गया तो परिणाम आज सबके सामने है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एईएस (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) के मामले के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। स्वच्छता के लिए विभिन्न कार्यक्रम तथा शुद्ध पेयजल के लिए हर घर नल की योजना संचालित की जा रही है। स्वच्छता के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छाजंलि कार्यक्रम चलाया गया। यह बापू के लिए सबसे बड़ी श्रद्धाजंलि थी क्योकि स्वच्छता उनका सबसे प्रिय विषय था। उनको पता था कि गंदगी से उत्पन्न बीमारी सेे व्यक्ति की सामर्थ्य और शक्ति कमजोर हो जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सशक्त व स्वावलम्बी भारत के निर्माण के लिए स्वच्छता एक अहम मार्ग है। इसी उद्देश्य के तहत प्रधानमंत्री ने 0ल2 अक्टूबर 2014 से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। इसके परिणाम स्वरूप स्वच्छता के प्रति लोगों में अद्भुत जन जागरूकता पैदा हुई है। आज प्रत्येक घर में शौचालय की उपलब्धता है। प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाकर एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रम के द्वारा भी स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने सबसे आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता को सबको अपने जीवन का हिस्सा बनाना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘लॉक म्यूजियम’, ताला उद्योग को मिलेगी वैश्विक पहचान, CM योगी ने दिए आदेश
CM योगी को अपशब्द कहना मौलाना को पड़ा भारी, बिहार के पूर्णिया से दबोचकर ले गई यूपी पुलिस
कुर्सी तो एक दिन जानी ही है, फिर कैसा मोह? नोएडा के अंधविश्वास पर CM योगी का प्रहार; अखिलेश पर भी कसा तंज
‘ब्राह्मण समाज जाग जाए’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का योगी सरकार के खिलाफ हुंकार; राजनीति में मचा हड़कंप
सीएम योगी ने कहा कि आज देश के विभिन्न राज्यों में जहा डेंगू कहर ढा रहा है वही यूपी में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के परिणाम स्वरूप यह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में व्यापक जनजागरण के साथ-साथ आशा कार्यकत्री, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एवं पैरामेडिकल के स्टाफ को जोड़कर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। यदि सभी विभाग मिलकर कार्य करेंगे तो उसके अच्छे परिणाम सामने आयेंगे।
इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, कमलेश पासवान, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक महेन्द्रपाल सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, सीएमओ डा आशुतोष दूबे, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।
सीएम ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया और उन्हें उपहार देकर खूब प्यार दुलार व आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी पूरी की और उन्हें उपहार स्वरूप पोषण किट प्रदान किया।
Yogi adityanath hints end of encephalitis will be announced soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंडिपेंडेंस डे पर बॉक्स ऑफिस क्लैश, ‘लाहौर 1947’ vs ‘आवारापन 2’, सनी देओल-इमरान हाशमी में टक्कर तय?
Apr 03, 2026 | 06:08 PMAkola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Apr 03, 2026 | 06:06 PMExplainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
Apr 03, 2026 | 06:05 PM‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Apr 03, 2026 | 06:01 PMमिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMGadchiroli News: रोजगार निर्मिति में 100% लक्ष्य पूर्ण, राज्य में आठवें स्थान पर जिला
Apr 03, 2026 | 05:54 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














