- Hindi News »
- State »
- World Big Companies Will Keep Their Data In Up Three Data Center Parks Will Be Built In Uttar Pradesh
विश्व की बड़ी कंपनियां यूपी में रखेंगी अपना डेटा, उत्तर प्रदेश में बनाए जाएंगे तीन डेटा सेंटर पार्क
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: विश्व की बड़ी कंपनियां (World Largest Companies) अपना डेटा (Data) उत्तर प्रदेश में सुरक्षित रखेंगी। योगी सरकार (Yogi Govt.) यूपी को उत्तर भारत का डेटा स्टोरेज का सबसे बड़ा केंद्र बनाने जा रही है। सरकार की योजना प्रदेश में तीन डेटा सेंटर पार्क (Data Center Parks) बनाने की है। इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
अभी तक देश में डेटा स्टोर करने की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण ज्यादातर डेटा को सुरक्षित करने के लिए अधिक निर्भरता विदेशों पर थी। इसको देखते हुए योगी सरकार ने प्रदेश को डेटा सेंटर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। सरकार की योजना प्रदेश में तीन डेटा सेंटर पार्क बनाने की है। डेटा सेंटर पार्क बनने के बाद अपना डेटा देश में सुरक्षित रख सकेंगे। योगी सरकार ने डेटा सेंटर के लिए अलग नीति भी बनाई है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्यूबवेल पर शराब पार्टी बनी मौत की वजह, दोस्तों ने ही ईंट से पीट-पीटकर ले ली जान; पुलिस पर भी फायरिंग
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला गुरु घंटाल, पहचान छुपाकर बना था यूट्यूबर, 31 साल पुराने हत्याकांड का खुलासा
अब नहीं भरना पड़ेगा बेकार डेटा का पैसा, 28 अप्रैल से बदलेगा नियम, सस्ते कॉल प्लान मिलेंगे या बढ़ेगा खर्च?
बड़ी संख्या में मिलेंगे रोजगार
सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्ष में डेटा सेंटर के क्षेत्र में 20,000 करोड़ के निवेश और तीन डेटा सेंटर पार्क की स्थापना का लक्ष्य है। लक्ष्य के सापेक्ष पहले वर्ष में ही 16,000 करोड़ रुपए का निवेश को प्राप्त कर लिया गया है। अभी तक 13 निवेशकों ने 25,848 करोड़ के निवेश के लिए अभिरुचि प्रदर्शित की है। पांच निवेशकों (हीरानन्दानी ग्रुप, अडानी ग्रुप के दो प्रस्ताव, एनटीटी जापान और वेब वर्क्स) के कुल 16,000 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के सृजन होने की संभावना है। गौरतलब है कि नेटवर्क से जुड़े हुए कंप्यूटर सर्वर का एक बड़ा समूह डेटा सेंटर होता है। इसके जरिए डेटा को सुरक्षित रखा जाता है। साथ ही प्रोसेसिंग और वितरण के लिए इसका उपयोग किया जाता है। उत्तर प्रदेश में करोड़ों लोग में डेटा का उपयोग करते हैं। इसको सुरक्षित रखने में बहुत अधिक खर्च करना पड़ता है। साथ ही आधार, स्वास्थ्य, बैंकिंग आदि का डेटा काफी महत्वपूर्ण है।
World big companies will keep their data in up three data center parks will be built in uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
DC vs PBKS: सिर की चोट के बाद कैसी है लुंगी एन्गिडी की हालत? IPL ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, दी बड़ी जानकारी
Apr 26, 2026 | 12:15 AMAaj Ka Rashifal 26 April: रविवार को सूर्य देव इन 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, मिथुन को होगा धन लाभ!
Apr 26, 2026 | 12:05 AMRR vs SRH: बेकार गया वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, हैदराबाद ने 229 रन चेज कर राजस्थान को दूसरी बार हराया
Apr 25, 2026 | 11:41 PMजबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PMहरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
Apr 25, 2026 | 11:09 PMरायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PMSummer Travel Trend: लंबी ट्रिप की छुट्टी! अब स्टेकेशन और कैंपिंग का जादू, कम बजट में उठाएं पहाड़ों जैसा मजा
Apr 25, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM
ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PM
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM
शीश महल 2.0 ने डुबोई केजरीवाल की लंका! राघव चड्ढा ने बताया दिल्ली चुनाव में क्यों हुई AAP की दुर्गति- VIDEO
Apr 25, 2026 | 08:53 PM
UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM













