Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रमिकों को न केवल सम्मान देना है बल्कि उन्हें जागरूक कर उनके अधिकारों की रक्षा भी करना है : केशव प्रसाद मौर्य

  • By मनोज पांडे
Updated On: May 01, 2022 | 06:26 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि किसी भी देश के विकास में मजदूरों (Laborers) का बहुत बड़ा योगदान होता है क्योंकि देश को बनाने की नीव मजदूर ही रखते हैं। इन्हीं को सम्मान मे प्रतिवर्ष 01 मई को श्रमिक दिवस (Labor Day) मनाया जाता है। उन्होंने कहा मजदूरों का न केवल सम्मान करना है, बल्कि उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक कर उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने का संकल्प मजदूर दिवस के अवसर पर हम सबको लेना चाहिए। मनरेगा (MANREGA) कार्यक्रम ग्रामीण प्रगति का वाहक है। मनरेगा सबसे बड़ा सामाजिक कल्याण कार्यक्रम (Social Welfare Program) है, इस कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र के लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में कामयाबी मिली है। केशव प्रसाद मौर्य आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मनरेगा श्रमिकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मनरेगा श्रमिकों को सम्मानित भी किया। 

जो कामगार मनरेगा के तहत 100दिन का कार्य दिवस पूर्ण कर चुके हैं उन सब का श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित कराएं रोजगार सेवक।
वर्ष 2022-23 में मनरेगा के तहत 12करोड़ 32लाख वृक्ष रोपित व पोषित करने का महा अभियान पूर्ण करने में हम सभी सहभागी बनकर जनभागीदारी की अपील भी करेंगेl pic.twitter.com/10IOnPKo4L

— Keshav Prasad Maurya (मोदी का परिवार) (@kpmaurya1) May 1, 2022

श्रम विभाग द्वारा कई सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा

उन्होंने कहा कि जिन मनरेगा श्रमिकों ने 100 दिन का काम कर लिया है, उनका श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण संबंधित गांव के रोजगार सेवक उनकी मदद करते अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित कराएं। इस काम को अभियान चलाकर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग के पोर्टल पर श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन हो जाने से उन्हें बिना प्रीमियम दिए ही दो लाख का बीमा हो जाता है, बच्चों की शिक्षा, इलाज, मातृत्व योजना तथा राज मिस्त्री को प्रशिक्षण आदि की सुविधाएं भी श्रमिकों को दी जाती है। उन्होंने कहा कि अभी तक मनरेगा के तहत 11 लाख 37 हजार श्रमिकों का श्रम विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हुआ है लेकिन जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन अभी पूरा नहीं हुआ है, उनका रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करा लिया जाए ताकि श्रमिकों के परिवारों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ समय से मिल सके। कहा कि उत्तर प्रदेश में 34,419 महिला मेट चयनित किए हैं और 19,000 महिला मेटों का प्रशिक्षण भी हो गया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत जहां ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली लानी है, वहीं महिलाओं को सशक्त और स्वावलम्बी भी बनाना है। उन्होंने कहा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का आत्मविश्वास अपने आप बढ़ जाता है। मनरेगा के तहत 5 वर्ष में 135 करोड़ 76 लाख मानव दिवस सृजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत गांव में खुशहाली लाने के लिए बकरी, मुर्गी आदि के लिए सेड बनाने की भी व्यवस्था की गई है। जमीनों के सुधार की भी व्यवस्था है। किसानों के खेत सुधार, मछली पालन के लिए तालाब बनाने आदि की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अनिवार्य है ,इससे हमारा जीवन सुरक्षित है और हमारी पीढ़ियां भी सुरक्षित रहेंगी। मनरेगा के तहत 2022-23 में 12 करोड़ 32लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है, हम अपनी भावी पीढ़ियों के खुशहाल जीवन के लिए  लक्ष्य के अनुरूप पौधे जरूर लगाएं और उनकी सुरक्षा अपनों बच्चों की भांति करें । 

देश के निर्माण में मजदूरों का बहुत बड़ा योगदान

कहा कि देश और प्रदेश के विकास में पसीना बहाने वाले लोग पौधों की सुरक्षा का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत नदियों के जीर्णोद्धार व पुनरुद्धार का भी कार्य उत्तर प्रदेश के अंदर कराया जा रहा है और इसमें बड़ी तकनीकी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है ,इस कार्य को बढ़ाए जाने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा देश के प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत के नारे को को साकार करना है। कहा कि 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है, इससे पहले स्कूलों और खेलों के मैदानों को मनरेगा के तहत व्यवस्थित करा लिया जाए। उन्होंने ग्रामीणों और खासकर मजदूरों से अपील की कि वह 21 जून को खेल मैदानों में योग करें और इस परंपरा को आगे भी बढ़ाते रहें। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में मजदूरों का बहुत बड़ा योगदान है। सड़क, पुल, पुलिया, भवन सभी  मजदूरों के पसीने से बने हैं। देश और राज्य के विकास में मजदूरों का पसीना हमेशा बहा है। मजदूर देश निर्माण की नीव की ईट रखते हैं। श्रमिकों की जरूरतों को पूरा किया किए बिना विकास अधूरा रहेगा। श्रमिक सरकार की नजर में बहुत महत्वपूर्ण हैं और सरकार का लक्ष्य है कि मजदूरों के जीवन में खुशहाली आए और इसीलिए सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों, गरीबों के घर में पीने के पानी, शौचालय, बिजली, गैस कनेक्शन, आदि सब दिया गया है और आगे भी दिया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी / कर्मचारी और श्रमिक मिलकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत का निर्माण करें। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए मजदूरों ने भी अपने अनुभव साझा किये।

[blurb content=””]

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास, पंचायती राज एवं राजस्व, श्री मनोज कुमार सिंह ग्राम्य विकास आयुक्त श्री वी के सिंह, अपर आयुक्त मनरेगा, श्री योगेश कुमार, संयुक्त आयुक्त ग्राम्य विकास श्री राजेश कुमार सहित और अधिकारी और कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Workers not only have to be respected but also have to protect their rights by making them aware keshav prasad maurya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2022 | 06:26 PM

Topics:  

  • Lucknow
  • MANREGA
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

UP Police SI Vacancy को लेकर मचा बवाल, ऐज लिमिट में 3 साल की छूट को लेकर विवाद

2

UP के इस छोटे से गांव से है पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का खास रिश्ते, मानते हैं दूसरा घर

3

सपा से निकलने के लिए पूजा पाल ने खुद लिखीं पटकथा, अब बीजेपी में होंगी शामिल; देखें यह वीडियो

4

यूपी के बदायूं में पलट गई पुलिस की गाड़ी, एक सिपाही घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.