Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईडी का भय दिखाकर लाखों की ठगी, आरोपी फेसबुक पर दोस्ती कर बनता है शिकार

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Apr 02, 2024 | 06:52 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) का डर सिर्फ राजनीतिक पार्टियों में नहीं है बल्कि आम जनता में भी है। जालसाज (Fraud) अब कथित तौर पर ईडी की जांच का भय दिखाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। इसी तरह का एक मामला विक्रोली (Vikhroli) में सामने आया है। पार्क साइड पुलिस (Park Site Police) ने एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ लाखों की ठगी का मामला दर्ज किया है। जिस ने शिकायतकर्ता महिला (Woman) से फेसबुक (Facebook) पर दोस्ती कर ऑनलाइन गिफ्ट भेजने के नाम पर उसे धोखा दिया है। इतना ही नहीं गिफ्ट लेने से मना करने पर आरोपी ने उसे ईडी की जांच का डर दिखाया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता युवती एक निजी कंपनी में कार्यरत है, छह मार्च को पीड़िता के फेसबुक पर कृष्ण कुमार के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जब उसने उसके बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि, एक पुराने दोस्त को ढूंढते समय उसे फेसबुक आईडी मिली थी। पहले तो उसने इसे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन कृष्ण ने मधुर संवाद से उसे जाल में फंसा लिया।

कुछ दिन बाद उसने मौसी के बेटे के बीमार होने की बात कहकर 25 हजार रुपये की मांग की, पीड़िता ने यह कहकर बात टाल दी कि,उसके पास पैसे नहीं हैं। 20 मार्च को आरोपी ने मॉल में घूमने का नाटक किया और कहा कि उसने गिफ्ट बॉक्स कुरियर किया है। 22 मार्च को अंजू चौधरी नाम की महिला ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट से बोलने का दावा करते हुए फोन किया और कहा कि आपका पार्सल आ गया है। सीमा शुल्क के रूप में 75 हजार 200 रुपये भरने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं पार्सल बॉक्स में 7 लाख पाउंड विदेशी मुद्रा और ईडी जांच का भय दिखाकर आरोपियों ने 4 लाख 68 हजार रुपए ऐंठ लिया है। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की, पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

सोलापुर-धुले रोड पर भीषण हादसा, सगाई के चार दिन बाद ही युवा जोड़े की मौत

नये साल के जश्न में हुई हत्या का ‘वांटेड’ गिरफ्तार, पालघर में छिपा था हत्यारा, संगीत विवाद में ली थी जान

भरोसे का कत्ल! रिश्तेदार के पड़ोसी ने 7 साल की बच्ची को बनाया शिकार, मां के ऑफिस जाते ही की हैवानियत

बदलापुर नगर परिषद का 744 करोड़ का बजट पेश, सड़कों का चौड़ीकरण और नए अस्पतालों पर जोर, जानें क्या है खास?

Woman cheated by cyber fraud in the name of ed under vikhroli park site police station

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 02, 2024 | 06:52 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.