सोमवार शाम मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने ने बताया कि रीता और सुमित के बीच बचपन से प्रेम संबंध था, चंद्रप्रकाश संग शादी के बाद भी इनके बीच रीता ने सुमित संग अपना रिश्ता बरकरार रखा था। खबर है कि यही बात हत्या का कारण बनी। पुलिस जानकारी के मुताबिक पत्नी रीता और प्रेमी सुमित चार महीने से चंद्रप्रकाश सुरेशचंद्र लोवंशी की हत्या का प्लान बना रहे थे, अंत में 20 जनवरी को हत्या करने का दिन फिक्स किया।