- Hindi News »
- State »
- Viral Video Up Police Constable Fed Tasty Mango To Monkeys In Scorching Heat
यूपी पुलिस की नेकदिली: तपती गर्मी में बंदरों को खिलाया ‘आम’, देखें दिल को छू जाने वाला वीडियो
- Written By: काजल चोपड़े

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाते है, जिसे देख लगता है कि, दुनिया में आज भी इंसानियत जिंदा है। जानवर और इंसानों के दोस्ती के वीडियो तो आपने अक्सर देखे ही होंगे। ये वीडियो इतने अच्छे होते है, जिसे देख किसी का भी दिल खुश हो जाएं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल को छू जाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
हाल ही में यूपी पुलिस (UP Police) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक सिपाही अपनी जीप के किनारे बैठकर तपती गर्मी में बंदर को आम खिलाते हुए नज़र आ रहा है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि, एक बंदर अपनी पीठ पर बच्चे को लेकर नज़र आ रहा है। वहीं, एक सिपाही आम को काटकर बंदर को खिला रहा है। बंदर खुशी-खुशी आमों को लेकर खाते हुए नजर आया।
सम्बंधित ख़बरें
इस वीडियो के इस कैप्शन में लिखा, ‘यूपी 112, सबके ‘Mon-key’ समझे। अच्छे कामों को ‘आम बात’ बनाने के लिए वेल डन शाहजहांपुर के कांस्टेबल मोहित PRV1388।’
UP 112, सबके ‘Mon-key’ समझे.. Well Done Constable Mohit, PRV1388 Shahjahapur for making good deeds an ‘Aam Baat’ #PyarKaMeethaPhal#UPPCares pic.twitter.com/z2UM8CjhVB — UP POLICE (@Uppolice) June 12, 2022
अब सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग सिपाही के नेक काम की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘इसे कहते हैं मानवता, कांस्टेबल मोहित को सलाम, आओ मानवता को आगे बढ़ाएं। मानवता का कर्म ही सबसे प्यारा भगवान। हम भारतीयों का भला करे, भगवान भारत का भला करे।’ एक दूसरे ने लिखा, ‘इंसानियत भीतर से आती है। सभी प्राणियों के प्रति प्रेम रखो, यही मानवता है।’
Viral video up police constable fed tasty mango to monkeys in scorching heat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गैस सिलेंडर से डर लग रहा? ये 3 सस्ते स्मार्ट डिवाइस बचा सकते हैं आपकी जान
Mar 31, 2026 | 03:44 AMAaj Ka Rashifal 31 March: मार्च के आखिरी दिन चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत! जानें अपना आज का भविष्य
Mar 31, 2026 | 12:05 AMगुवाहाटी में राजस्थान के रजवाड़ों का बड़ा कारनामा, CSK को 8 विकेट से धूल चटाकर तोड़ डाला 12 साल पुराना रिकॉर्ड
Mar 31, 2026 | 12:03 AMCSK vs RR: चेन्नई छोड़ते ही बदले रवींद्र जडेजा के तेवर! बोले- मुझ पर गुलाबी जर्सी ज्यादा सूट करती है
Mar 30, 2026 | 11:37 PMव्यूज के लिए कर रहा था” कहकर हुए ट्रोल, अब आनंद महिंद्रा ने बताया मंडे मोटीवेशन
Mar 30, 2026 | 11:21 PMअक्षय तृतीया पर घर लाएं ये 5 चीजें, माँ लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत कभी नहीं होगी कम!
Mar 30, 2026 | 11:07 PMकेरल में महिला के साथ ट्रेन में बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद भड़के लोग
Mar 30, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM
CAPF बिल पर राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह ने उठाया पुलवामा शहीदों का मुद्दा; जानें क्या कहा?
Mar 30, 2026 | 10:33 PM
सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम
Mar 30, 2026 | 10:15 PM
चुनावी हिंसा से लेकर ‘पहचान’ की जंग तक, आखिर क्यों पश्चिम बंगाल बना है भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:49 PM
कटनी में कलयुगी मां-बाप की करतूत, ट्रेन के टॉयलेट में फेंकी गई नवजात बच्ची; RPF ने बचाई जान- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:43 PM
नक्सलवाद बनाम लोकतंत्र, अमित शाह ने बताया कैसे मोदी सरकार में खत्म हो रहा लाल आतंक- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:38 PM














