- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Daily Horoscope 31 March 2026 Astrology Market Prediction Hindi
Aaj Ka Rashifal 31 March: मार्च के आखिरी दिन चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत! जानें अपना आज का भविष्य
Daily Horoscope: मार्च का आखिरी दिन कुछ राशियों के लिए खास खुशखबरी लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन करियर, धन और रिश्तों के मामले में अहम साबित हो सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope 31 March: चैत्र शुक्ल त्रयोदशी और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव के साथ 31 मार्च 2026 मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। मार्च महीने का यह अंतिम दिन कुछ राशियों के लिए करियर में छलांग लगाने वाला होगा तो कुछ के लिए संभलकर चलने का संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं आपकी राशि के सितारों की आज क्या स्थिति है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत का है। आपके द्वारा किए गए पुराने प्रयासों के सकारात्मक परिणाम अब मिलने शुरू होंगे। सेहत के लिहाज से खान-पान पर विशेष ध्यान देना आपके लिए हितकर रहेगा। यदि कोई पत्राचार या कागजी काम कर रहे हैं तो सावधानी बरतें। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आपको नए भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय बाद प्रियजनों और मित्रों से भेंट का अवसर मिलेगा जो मन को सुकून देगा। निजी दायित्वों की पूर्ति समय पर होगी और मित्र वर्ग आपकी सहायता के लिए तत्पर रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 30 मार्च को जन्मे लोगों के लिए लकी होगा साल 2026! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
Aaj Ka Rashifal 30 March: सोमवार को मेष और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Birthday Horoscope: आज है जन्मदिन तो हो जाइए खुश! अगले 1 साल तक बरसेगी इन राशियों पर सुख-सुविधाओं की सौगात
Aaj Ka Rashifal 29 March: रविवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मीन और सिंह को मिलेगी बड़ी खुशखबरी!
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातक आज जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी दिनचर्या में नियमितता बनी रहेगी जिससे पुराने रुके हुए कार्य भी गति पकड़ेंगे। हालांकि आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है इसलिए सतर्क रहें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक और मांगलिक कार्यों के नाम रहेगा। घर में किसी उत्सव की रूपरेखा बन सकती है जिस पर आपका धन खर्च होगा। मित्रों की मदद से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के घर आज किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। आज आपको अपने बड़ों या पूज्य व्यक्तियों से जो सलाह मिलेगी वह आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। धैर्य के साथ अपने पुरुषार्थ पर भरोसा रखें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों का समय आज लेखनादि और रचनात्मक कार्यों में अधिक व्यतीत होगा। कोई भाग्यवर्धक समाचार मिलने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। हालांकि शुभ कार्यों और विलासिता पर खर्च बढ़ने से व्ययभार बढ़ सकता है। संयम के साथ काम करें और आवेश में आने से बचें।
प्रतीकात्मकत तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक शांति और प्रसन्नता लेकर आया है। यदि आप समय पर सही निर्णय लेते हैं तो सफलता निश्चित है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी लेकिन आपका साहस और ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहेगा जिससे आप हर बाधा को पार कर लेंगे।
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope 29 March- 4 April: अप्रैल में शुरू होने वाले हैं इन 3 राशियों के अच्छे दिन! जानें अपना राशिफल
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से थोड़ा असंतुलित रह सकता है। आय की तुलना में व्यय अधिक होने के योग हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आपके काम नहीं रुकेंगे। साहस और पुरुषार्थ के बल पर आप कठिन परिस्थितियों को भी अपने पक्ष में कर लेंगे। कोई नया मांगलिक योग बन रहा है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज लाभ के बेहतरीन अवसर बन रहे हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आज आप समाज के प्रतिष्ठित और उच्च व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे जिससे आपकी कई पुरानी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। निवेश या बड़े लेन-देन में सावधानी बर्तनी है। मित्रों का साथ आपके लिए उपयोगी साबित होगा। काम की व्यस्तता के बावजूद समाज में आपका मान-सम्मान और यश बना रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और सभी कार्य समय पर संपन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी जिससे पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य भी आज आपका पूरा साथ देगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सैर-सपाटे और मनोरंजन का है। आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ किसी खूबसूरत स्थल की यात्रा कर सकते हैं। कानूनी कामकाज में चल रही रुकावटें दूर होंगी और पारिवारिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपका मनोबल आज सातवें आसमान पर रहेगा।
व्यापार भविष्य
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव के चलते व्यापार जगत में आज कुछ नरमी देखने को मिल सकती है। गुड़, खांड, रूई, कपास और जूट जैसे जिंसों में मंदी की चाल रहने की संभावना है। खाद्यान्न बाजार में गेहूं, जौ और चना के भाव गिर सकते हैं। मसालों की बात करें तो जीरा, धनिया, लाल मिर्च और अजवाइन में शुरुआती दौर में नरमी रहेगी, लेकिन उसके बाद बाजार में तेजी का रुख बन सकता है। आज का विशेष भाग्यांक 3564 है।
Daily horoscope 31 march 2026 astrology market prediction hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 31 March: मार्च के आखिरी दिन चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत! जानें अपना आज का भविष्य
Mar 31, 2026 | 12:05 AMगुवाहाटी में राजस्थान के रजवाड़ों का बड़ा कारनामा, CSK को 8 विकेट से धूल चटाकर तोड़ डाला 12 साल पुराना रिकॉर्ड
Mar 31, 2026 | 12:03 AMCSK vs RR: चेन्नई छोड़ते ही बदले रवींद्र जडेजा के तेवर! बोले- मुझ पर गुलाबी जर्सी ज्यादा सूट करती है
Mar 30, 2026 | 11:37 PMव्यूज के लिए कर रहा था” कहकर हुए ट्रोल, अब आनंद महिंद्रा ने बताया मंडे मोटीवेशन
Mar 30, 2026 | 11:21 PMअक्षय तृतीया पर घर लाएं ये 5 चीजें, माँ लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत कभी नहीं होगी कम!
Mar 30, 2026 | 11:07 PMकेरल में महिला के साथ ट्रेन में बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद भड़के लोग
Mar 30, 2026 | 11:04 PMमैदान पर फिर आया वैभव सूर्यवंशी के नाम का तूफान, 5 छक्के और 4 चौके, ठोकी IPL की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी
Mar 30, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM
CAPF बिल पर राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह ने उठाया पुलवामा शहीदों का मुद्दा; जानें क्या कहा?
Mar 30, 2026 | 10:33 PM
सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम
Mar 30, 2026 | 10:15 PM
चुनावी हिंसा से लेकर ‘पहचान’ की जंग तक, आखिर क्यों पश्चिम बंगाल बना है भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:49 PM
कटनी में कलयुगी मां-बाप की करतूत, ट्रेन के टॉयलेट में फेंकी गई नवजात बच्ची; RPF ने बचाई जान- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:43 PM
नक्सलवाद बनाम लोकतंत्र, अमित शाह ने बताया कैसे मोदी सरकार में खत्म हो रहा लाल आतंक- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:38 PM














