Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर प्रदेश: बलिया में एक महिला सहित पांच नक्सली गिरफ्तार

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Aug 17, 2023 | 01:53 PM

Reprsentative Image

Follow Us
Close
Follow Us:

बलिया: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने जिले के सहतवार थाना क्षेत्र से एक महिला नक्सली सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की वाराणसी शाखा ने एक बयान जारी करके बताया कि 15 अगस्त को जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के समीप से महिला नक्सली तारा देवी उर्फ मंजू उर्फ मनीषा, लल्लू राम उर्फ अरुण,सत्य प्रकाश वर्मा,राम मूरत व विनोद साहनी को गिरफ्तार किया गया है। 

बलिया के पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बृहस्पतिवार को नक्सलियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि सूचना मिली थी कि नक्सली बिहार व झारखंड के सीमावर्ती जिलों में नक्सली गतिविधियों के विस्तार के लिए नए सदस्यों की भर्ती तथा नक्सल विचारधारा का प्रचार प्रसार करने के बारे में एक गोपनीय बैठक कर रहे थे, तभी इन्हें गिरफ्तार किया गया। सभी नक्सली बलिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

एटीएस ने इनके पास से भारी मात्रा में नक्सल साहित्य,पर्चे,हस्तलिखित संदेश,इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं असलहा बरामद किया है। बलिया जिले से पांच नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद बलिया पुलिस सतर्क हो गई है।   पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कहा कि पुलिस जिले में नक्सली गतिविधियों को लेकर सतर्क है और जांच एजेंसी से प्राप्त हो रही जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर रही है। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

इस्लाम की आलोचना करना पड़ा महंगा…गाजियाबाद के एक्स मुस्लिम सलीम पर खूनी हमला, ऑफिस में घुसकर रेता गला

लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्निपरीक्षा: हाईकोर्ट में सुनवाई आज, मेडिकल रिपोर्ट के बाद बढ़ी गिरफ्तारी की तपिश

बांके बिहारी मंदिर में YouTubers की ‘नो एंट्री’, रील बनाने और भ्रांति फैलाने पर बैन; मीडिया के लिए नई गाइडलाइन

Uttar pradesh five maoists including a woman arrested in ballia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2023 | 01:53 PM

Topics:  

  • Ballia
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.