- Hindi News »
- State »
- Up Chief Minister Yogi Adityanath Now Up Will Become Producer And Exporter Of Pharma Sector
फार्मा सेक्टर का उपभोक्ता था यूपी, अब बनेगा उत्पादक और निर्यातक: सीएम योगी
- Written By: मनोज पांडे

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फार्मा सेक्टर में उत्तर प्रदेश पहले कंज्यूमर (उपभोक्ता) स्टेट था। दवाएं व अन्य जरूरी मेडिकल उत्पाद बाहर से आते थे। अब यूपी फार्मा सेक्टर का उत्पादक और निर्यातक बन जाएगा। इसके लिए सरकार ललितपुर में 2000 एकड़ में फार्मा पार्क बना रही है। यूपी में मेडिकल डिवाइस पार्क भी बन रहा है। इससे फार्मेसी के क्षेत्र में युवाओं को भी व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे। सीएम योगी शुक्रवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में 24.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फार्मेसी बिल्डिंग के शिलान्यास एवं स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 4000 विद्यार्थियों के टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 15 विद्यार्थियों को अपने हाथों से टैबलेट और स्मार्टफोन दिया।
सीएम योगी ने कहा कि आज से सात साल पहले भी यूपी में सबकुछ था लेकिन आगे बढ़ने के संकल्प का अभाव था। प्रदेश वही है, लोग वही हैं, मशीनरी भी वही है लेकिन कार्य संस्कृति बदली तो परिणाम सबके सामने है। आज उत्तर प्रदेश नया और बदला हुआ प्रदेश नजर आता है। यह प्रगति और निवेश का प्रदेश बन गया है। यहां हरेक सेक्टर में पर्याप्त अवसर और आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं।
जीवन में असंभव कुछ भी नहीं
सम्बंधित ख़बरें
निशानेबाज: गंगा स्नान का मुद्दा रंग लाया शंकराचार्य-योगी विवाद गहराया
कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री? जिनके इस्तीफे से यूपी में मचा बवाल, सरकार को बताया ब्राह्मण विरोधी
बजट 2026 से हेल्थ सेक्टर को बड़ी उम्मीदें, खर्च बढ़ाने से लेकर डिजिटलीकरण पर हो फोकस
‘बुलडोजर बाबा’ से बच्चे ने मांग दी चिप्स, सीएम योगी खिलखिलाकर हंस पड़े, Video Viral
युवाओं को प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में असंभव कुछ भी नहीं है। यह शब्द उनके लिए है जिन्हें कुछ नहीं करना है। जिनके पास सामर्थ्य, विश्वास और साहस है उनके लिए सबकुछ संभव है। सीएम ने कहा कि जहां चुनौतियां होंगी, वहीं संभावनाएं भी होती हैं। संभावनाओं और अवसर से कभी चूकना नहीं चाहिए।
डिजिटली सक्षम बना रहे युवाओं को
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना से स्मार्टफोन और टैबलेट से आच्छादित कर यूपी के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश में 2 करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। स्मार्टफोन और टैबलेट में केंद्र और राज्य सरकार की उन योजनाओं को भी जोड़ा गया है जो युवाओं के भविष्य और उनकी आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक हैं। तकनीकी रूप से सक्षम होकर युवा आगे बढ़ेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान देंगे। विकसित भारत बनाने में तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं की बड़ी भूमिका होगी।
मालवीय जी को याद कर एमएमएमयूटी की उपलब्धियों को सराहा सीएम ने
आजादी के नायकों में शामिल और बीएचयू के संस्थापक मदन मोहन मालवीय जी को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मालवीय जी के नाम पर बना एमएमएमयूटी लगातार उपलब्धियों के पथ पर बढ़ रहा है। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए यह विश्वविद्यालय फार्मेसी बिल्डिंग का निर्माण अपने स्रोत से करा रहा है।
Up chief minister yogi adityanath now up will become producer and exporter of pharma sector
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BAFTA में फरहान अख्तर का जलवा…कई हॉलीवुड फिल्मों को हराकर ‘बूंग’ ने जीता ये खास अवार्ड, दिल छू लेगी कहानी
Feb 23, 2026 | 06:55 AMHealth Tips: रोज थाली में आलू की जगह शामिल करें ये एक चीज, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर
Feb 23, 2026 | 06:45 AMBirthday Horoscope: 23 फरवरी को जन्में लोगों को इस साल मिलेगा राजकीय सम्मान! जानें अपनी राशि का हाल
Feb 23, 2026 | 06:15 AMसंत गाडगे महाराज: हाथों में झाड़ू और कीर्तन से बदल दी समाज की सोच, क्यों कहा जाता है उन्हें ‘क्रांतिकारी संत’?
Feb 23, 2026 | 06:01 AMAaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














