Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Nov 28, 2023 | 08:29 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ UP Assembly Session

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधानमंडल  का शीतकालीन सत्र (UP Assembly Winter Session) मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस सत्र में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी। साल 2023 में यह विधानमंडल का तीसरा और अठारहवीं विधान सभा का छठवां सत्र होगा। 

इन मुद्दो पर घेरेगी विपक्ष

कई अध्यादेशों के प्रतिस्थानी विधेयकों समेत कुछ अन्य विधेयकों को पारित कराएगी। शीतकालीन सत्र हंगामें होने के प्रबल आसार हैं। सत्र के दौरान विपक्ष जातिवार जनगणना, कानून व्यवस्था, निराश्रित पशुओं और किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की भरपूर कोशिश करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

विधानसभा में दिखा CM योगी का रौद्र रूप! माफिया राज से पूजा पाल तक गिनाए कांड, सपा की हुई बोलती बंद

UP विधानसभा में ‘सिरप’ पर गदर! साइकिल से आए सपा विधायक, पूछा- मंत्रियों के घर बुलडोजर कब चलेगा?

पहले दिन स्थगित होगा सत्र

शीतकालीन सत्र के पहले दिन विधान सभा की कार्यवाही पूर्व मंत्री और लखनऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बीजेपी विधायक आशुतोष टंडन ‘गोपाल’ इनके अलावा दूसरे पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद विधानमंडल स्थगित कर दी जाएगी। बुधवार दोपहर 12.20 बजे राज्य सरकार दोनों सदनों में वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट पेश करेगी।

ये विधेयक हो सकते हैं पारित

सत्र के दौरान सरकार उत्तर प्रदेश शीरा नियंत्रण (Second Amendment) अध्यादेश 2023, उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर (Second Amendment) अध्यादेश 2023, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (Sixth Amendment) अध्यादेश 2023, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (Amendment) अध्यादेश 2023 के प्रतिस्थानी विधेयकों को पारित कराएगी। कुछ अन्य विधेयक भी पारित कराए जा सकते हैं।

Up assembly winter session start from today opposition will corner government on these issues

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2023 | 08:29 AM

Topics:  

  • UP Assembly Winter Session

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.