- Hindi News »
- State »
- Tragic Incident In Coimbatore Parents Committing Suicide After Their Only Son Died In Car Accident
दर्दनाक: हादसे में हुई इकलौते लाल की मौत, सदमे में माता-पिता ने मौत को लगाया गले
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
नई दिल्ली: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कोयंबटूर (Coimbatore) से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। जहां, एक सड़क हादसे (Car Accident) में एक परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। जिसका सदमा उसके माता-पिता बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने एक बड़ा कदम उठा लिया।
दरअसल, बेटे की मौत के बाद उसके माता-पिता ने भी आत्महत्या (Suicide) कर ली। खुदकुशी करने वाले दंपत्ति की पहचान 46 साल के संजीव शंकर और उनकी पत्नी 45 साल की नंदिनी के रूप में हुई है। संजीव शंकर पेशे से कारोबारी थे। पिछले महीने एक दुर्घटना में इस दंपति ने अपने इकलौते बेटे 22 साल के रवि कृष्ण को खो दिया था। जिसके बाद वो काफी दुखी रहने लगे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Assembly Elections 2026: बंगाल-तमिलनाडु में बंपर वोटिंग, क्या सत्ता परिवर्तन की ओर हैं बंगाल और तमिलनाडु?
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
वोटिंग की रफ्तार ने सबको चौंकाया, मेदिनीपुर और तिरुप्पुर सबसे आगे; जानें कहां कितनी हुई वोटिंग
EC का हंटर! 1000 करोड़ की जब्ती से मचा हड़कंप; चुनाव में पैसे-शराब की हो रही बारिश, देखें पूरी लिस्ट
18 अक्टूबर को बेटे की मौत का गम संजीव शंकर और नंदिनी से सहा नहीं गया। जिसके बाद दंपत्ति ने निराश होकर आत्महत्या करने का फैसला किया। जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर को घर में अकेले रहे संजीव शंकर और नंदिनी ने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिर जब नंदिनी के भाई ने दंपति से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया तो उन्हें शक हुआ और वह तुरंत दंपति के घर गए।
जहां नंदिनी के भाई ने दोनों को बेहोशी की हालत में पाया। इसके बाद उसने पड़ोसियों की मदद से दोनों को कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद दंपति को इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन गुरुवार की दोपहर को महिला और रात को संजीव शंकर की मौत हो गई।
बता दें कि, कॉलेज के छात्र रवि कृष्ण अपने दोस्तों के साथ ओणम मनाने के लिए एक रिसॉर्ट में गए थे। फिर जब अगली सुबह वह कोयंबटूर लौट रहे थे तब उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। रवि कृष्ण का कार पर से नियंत्रण खो गया और वो कार सहित कुएं में गिर गए थे। हादसे में रवि कृष्णन समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
Tragic incident in coimbatore parents committing suicide after their only son died in car accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खाते से उड़ सकते हैं पैसे, FASTag के नाम पर नया स्कैम, हो जाए सतर्क वरना पड़ेगा महंगा
Apr 23, 2026 | 03:35 PMयोगी के चेहरे पर हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नबीन का बड़ा दावा, सीएम पद को लेकर किया बड़ा ऐलान
Apr 23, 2026 | 03:33 PMचौथा इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट: एस. जयशंकर ने लॉन्च किया लोगो, जानें क्यों खास है ‘IA Spirit’ थीम
Apr 23, 2026 | 03:25 PMबिना परमिशन वीडियो अपलोड करने पर हाईकोर्ट सख्त, डिलीट किए गए 13 यूआरएल; बढ़ सकती हैं केजरीवाल की मुश्किलें!
Apr 23, 2026 | 03:22 PMFIFA World Cup: ट्रंप के दूत की बड़ी मांग… आगामी वर्ल्ड कप में ईरान की जगह इटली को किया जाए शामिल
Apr 23, 2026 | 03:21 PMबंगाल में चारों तरफ पीटे जा रहे BJP उम्मीदवार, शुभेंदु के बाद अग्निमित्रा पॉल पर हमला, देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 03:21 PMदिल्ली से शिफ्ट होगा राष्ट्रपति ऑफिस, 175 साल पुरानी मिट्टी की इमारत होगी नया ठिकाना, क्यों हो रहा बदलाव?
Apr 23, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM













