योगी के चेहरे पर हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नबीन का बड़ा दावा, सीएम पद को लेकर किया बड़ा ऐलान

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा ऐलान कर दिया है। इस बार हैट्रिक लगाने का दावा किया।
BJP President Nitin Navin confirms CM Yogi Adityanath as the face for Uttar Pradesh Assembly Election 2027. Highlights law & order and expressways as key USPs.
नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UP Nitin Navin BJP President: उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इस विधानसभा चुनाव के लिए अभी से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। हाल ही में समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दादरी से मिशन-2027 का आगाज किया था तो अब भाजपा ने भी अपनी चाल चल दी है। भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रमुख चेहरा तय कर लिया है।

भाजपा पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश (UP) चुनाव के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मीडिया इंटरव्यू में यह ऐलान कर दिया है कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद के लिए बड़ा चेहरा होंगे। उनके नेतृत्व सरकार चल रही है। ऐसे में वहीं निश्चित रूप से पार्टी का चेहरा होंगे। ऐसा कह कर नितिन नबीन ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगा दी है। साथ ही उनके नाम पर बीजेपी ने 2027 के विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

सीएम चेहरे पर लगाई मुहर

नितिन नबीन ने इस बार उत्तर प्रदेश में सत्ता वापसी का दावा किया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या यूपी और उत्तराखंड में सीएम योगी और सीएम धामी ही चेहरा होंगे? तब उन्होंने जवाब में कहा कि देखिए वे हमारे मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में सरकार चल रही हैं। तो निश्चित रूप से चेहरे वही होंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुद्दे पर जवाब देते हुए नितिन नबीन ने कहा कि पहले जिस उत्तर प्रदेश (UP) को वसूली और अपराध के लिए जाना जाता था, आज उसे बेहतर कानून व्यवस्था और एक्सप्रेसवे के लिए जाना जाता है। नितिन नबीन ने कहा, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में लगे हुए हैं। एक समय जिस उत्तर प्रदेश को अपराध और वसूली के लिए जाना जाता था। जाति के आधार पर भ्रमित किया जाता था। आज उसी उत्तर प्रदेश को विकास और एक्सप्रेसवे के लिए जाना जा रहा है। लॉ एंड ऑर्डर के लिए जाना जा रहा है।

योगी के साथ बीजेपी की लगाएगी हैट्रिक

पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि गुड गवर्नेंस, डेवलपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों के जैसे काम कर रहा है। आम जनता इसे देखकर ही वोट करती है। हमने गरीब की चिंता की। चाहे वो प्रधानमंत्री अन्न योजना से लेकर पूरी तरह से सरकार की योजनाओं को एकदम नीचे तक लोगों तक पहुंचाया। हमने इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ भी दिखाया। हम उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने इन्वेस्टमेंट भी ला रहे हैं।

नितिन नबीन ने कहा कि यूपी में लॉ एंड ऑर्डर का जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यूएसपी है, वो जमीन पर दिख रहा है। तो मैं मानता हूं कि आज उत्तर प्रदेश के कई शहर विकसित शहर के रूप में दिख रहे हैं। ये सब हमारी तीसरी बार सरकार बनाते हुए हैट्रिक लगाने के लिए काफी है।

सीएम योगी ने 5 साल में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। भले ही 2022 में बीजेपी की सीटें कम हुई थी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से ज्यादा सीटें आईं थी। चुनाव से पहले सीएम पद को लेकर सस्पेंस जरूर था लेकिन बीजेपी ने सीएम योगी को दूसरी बार भी उत्तर प्रदेश (UP) का मुख्यमंत्री बनाया। इस बार के चुनाव में बीजेपी ने पहले ही सीएम चेहरे का ऐलान कर दिया है सस्पेंस को खत्म कर दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com