- Hindi News »
- State »
- Tourists Visiting Varanasi Will Be Able To See The Iconic Places Of Kashi At A Glance
वाराणसी आने वाले पर्यटक एक नजर में काशी के आइकोनिक जगहों को देख सकेंगे
- Written By: प्रभाकर दुबे

वाराणसी: वाराणसी शहर (Varanasi City) को एक नज़र में एक जगह देखा जा सकता है। चाहे वह वाराणसी के अर्धचंद्र कार घाट हो या वाराणसी की आइकोनिकबिल्डिंग। वाराणसी स्मार्ट सिटी (Varanasi Smart City) दशाश्वमेध घाट (Dashashwamedh Ghat) के पास बन रही दशाश्वमेध भवन में थ्री डी स्कल्पचर मैप लगाएगा। जिसे एक नजर में देख कर वाराणसी के महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। योगी सरकार (Yogi Government) दशाश्वमेध घाट पर वर्षो से पड़े ख़ाली स्थान पर दशाश्वमेध भवन (टूरिस्ट प्लाजा) के रूप मार्केट विकसित कर रही है। जहां बनारसी व्यंजन समेत शहर की ख़ास उत्पाद मिलेंगे।
काशी आने वाले पर्यटक दशाश्वमेध घाट का रुख जरूर करते है। अब इन सैलानियों को शहर के प्रमुख और जरूरत के महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। घाट के पहले ही योगी सरकार ने निर्माणाधीन दशाश्वमेध भवन में थ्री-डी स्कल्पचर मैप लगाएगी। जिस पर काशी के अर्धचंद्राकार घाट, नव्य भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम, एतिहासिक बेनिया बाग़ और टाऊन हाल, मानमंदिर वेधशाला, नेपाली मंदिर, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेण्टर, नमो घाट का नमस्ते स्कल्पचर, लाइब्रेरी, ट्रॉमा सेंटर, मारवाड़ी अस्पताल समेत वाराणसी की कई आइकोनिक इमारतें होंगी।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
वाराणसी में गंगा की लहरों पर शर्मनाक हरकत! बीयर पार्टी करते युवकों का VIDEO वायरल, मचा सियासी बवाल
काशी में इफ्तार के बाद अब बीयर कांड, डीजे की धुन और हाथों में कैन; गंगा में इस हरकत से फूटा लोगों का गुस्सा
खूब छलके जाम, लगे ठुमके…गंगा नदी में बिरयानी पार्टी के बाद अब सामने आई ‘बियर पार्टी’, देखें VIDEO
थ्री डी मैप स्कल्पचर लगाया जाएगा
स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि दशाश्वमेध भवन में करीब 7.5 मीटर बाई 3.0 मीटर का एक थ्री डी मैप स्कल्पचर लगाया जाएगा। जिसकी ऊंचाई से लगभग 0.75 मीटर होगी। थ्री-डी स्कल्पचर मैप ब्रॉन्ज से बना होगा। उन्होंने बताया कि ये भवन काशी में आने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा और यहां थ्री डी मैप स्कल्पचर के माध्यम से एक नजर में वाराणसी के महत्वपूर्ण और ज़रूरत की जगहों के बारे में पर्यटकों को जानकारी मिल जाएगी। 28 करोड़ की लागत से दशाश्वमेध भवन का निर्माण हो रहा है। इस भवन में बनारसी पन का भी एहसास होगा। तीन मंजिल के इस व्यावसायिक भवन में बनारसी खान-पान के साथ बनारसी हेंडीक्राफ्ट और हस्तशिल्प के सभी उत्पाद खरीदने को मिलेगा।
Tourists visiting varanasi will be able to see the iconic places of kashi at a glance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














