Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में मनसे के बाद शिवसेना आक्रमक, कार्यकर्ताओं ने गुजराती बोर्ड तोड़कर लगाया मराठी बोर्ड

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Oct 08, 2023 | 11:16 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: वर्तमान में मराठी लोगों (Marathi People) के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर कई मामले सामने आ रहे है। ऐसे में अब संभावना है कि मुंबई में एक बार फिर मराठी बनाम गुजराती (Marathi vs Gujarati) विवाद भड़क उठेगा। जी हां जैसा की हम सब जानते है मुंबई (Mumbai) की एक मराठी महिला तृप्ति देवरुखकर को कुछ दिन पहले मुलुंड में किराए पर ऑफिस देने से मना कर दिया गया था। फिर मनसे (MNS) ने अपने अंदाज से सोसायटी के सेक्रेटरी को इस मामले में खरी खोटी सुनाई थी। 

इसके बाद मनसे ने मुंबई में गुजराती बोर्ड, पोस्टर को लेकर पर अपना अभियान शुरू किया। लेकिन अब इस मामले में मनसे ही नहीं बल्कि इस मुद्दे पर शिवसेना ठाकरे गुट (Shiv Sena Thackeray faction) भी आक्रामक हो गया है। जी हां आइए यहां जानते है पूरी खबर… 

‘माझं घाटकोपर’ 

जी हां सामने आ रही खबर के मुताबिक, मुंबई के घाटकोपर में गुजराती भाषा में लगे बोर्ड को ठाकरे ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया है। घाटकोपर पूर्व में पार्क के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए गुजराती नाम ‘मारू घाटकोपर’ को शिवसेना ठाकरे समूह के शिवसैनिकों ने तोड़-फोड़ कर हटा दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा

मुंबई में बीआईएस स्थापना दिवस: उद्योग और शिक्षा जगत ने गुणवत्ता मानकों पर रखे विचार

मुंबई के कांदिवली में सुरक्षा गार्ड ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या, घर में मिला शव

शादी में नहीं बुलाया तो बुआ के बेटे ने कर दिया कांड, दूल्हे का आपत्तिजनक वीडियो किया लीक

गुजराती बोर्ड किया तोड़फोड़ 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इस गुजराती नाम को सोशल मीडिया पर ट्रोल (Gujarati name trolled on social media) किया जा रहा था। मनसे ने भी इस नाम को हटाने की मांग की, लेकिन आधी रात को शिवसेना ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने इसमें तोड़फोड़ कर दी। इससे एक बार फिर मराठी-गुजराती विवाद भड़कने की आशंका है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है। 

एका वृत्तवाहिनीला माहिती देत असताना @mybmcWardN परिरक्षण सहाय्यक अभियंता असं म्हणाले कि घाटकोपर येथील स्थानिक भाषा गुजराती असल्यामुळे गुजराती भाषेत फलक लावले ते चुकीचे नाही.ह्या महाशयाने विसरू नये कि घाटकोपर मुंबईत आहे आणि मुंबई महाराष्ट्रात आणि इथली राजभाषा मराठी आहे.लक्षात असू… pic.twitter.com/SyihuTmyHJ — Akhil Chitre अखिल चित्रे (@akhil1485) October 7, 2023

MNS महासचिव ने किया ट्वीट 

बता दें कि मनसे महासचिव अखिल चित्रे (MNS General Secretary Akhil Chitre) ने इस बारे में ट्वीट किया और कहा कि ”एक समाचार चैनल को जानकारी देते हुए मुंबई नगर निगम के सहायक अभियंता ने कहा कि चूंकि घाटकोपर की स्थानीय भाषा गुजराती है, इसलिए गुजराती भाषा में बोर्ड लगाना गलत नहीं है। इन साहब को ये नहीं भूलना चाहिए कि घाटकोपर मुंबई में है और मुंबई महाराष्ट्र में है और यहां की राजभाषा मराठी है। याद रखें आप मुंबई नगर निगम के कर्मचारी हैं, गुजरात के नहीं”

ऐसे में अब देखना यह होगा की महाराष्ट्र में क्या फिर एक बार गुजराती बनाम मराठी विवाद होगा, क्या इस स्थिति का जल्द निपटारा होगा। 

Shiv sena workers broke gujarati board and installed marathi board

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2023 | 11:16 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Shiv Sena Thackeray faction

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.