- Hindi News »
- State »
- Satara Violence 2 People Death Internet Shut Down For 72 Hours
सातारा हिंसा में गई 2 लोगों की जान, 72 घंटे के लिए इंटरनेट बंद
- Written By: काजल चोपड़े

File Photo
सातारा: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सातारा (Satara) जिले में सोशल मीडिया (Social Media) पर महापुरुष को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के बाद 2 समुदायों के बीच पथराव और आगजनी की वारदात हुई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें अभी तक 2 की मौक और 15 से अधिक लोग घायल होने की खबर आई है। वहीं, पुलिस ने एहतियात बरतते हुए इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया।
दरअसल रविवार के दिन सोशल से अधिक पर मीडिया पर 2 पोस्ट वायरल हो रहे थे। इनमें मामला दर्ज महापुरुषों के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट का इस्तेमाल किया गया था। इस पोस्ट की जानकारी जैसे ही लोगों तक पहुंची तो भीड़ ने इकट्ठा होकर खूब हंगामा काटा। इस दौरान विवाद बढ़ने पर भीड़ ने आगजनी भी की। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हिंसा में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
प्याज का पैसा नहीं चुकाया तो कार्रवाई, सोलापुर में 19 व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल पर रोक
हल्की बारिश में Pune हुआ जलमग्न, आदित्य ठाकरे ने ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार को घेरा
Pune में पूर्व सिटी इंजीनियर प्रशांत वाघमारे पर शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति की जांच फिर शुरू
Ulhasnagar मनपा की टैक्स वसूली फेल: 114 करोड़ लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 76 करोड़ वसूली
इस हिंसा के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट शेयर करने और हिंसा करने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सातारा में अस्थायी रूप से कर्फ्यू लागू कर दिया है। वहीं किसी भी जगह पर लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है। पुलिस ने सोशल मीडिया से विवादित पोस्ट को भी हटा दिया।
सातारा पुलिस ने कहा कि इस मामले में 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। यह एफआईआर आईपीसी की धारा 295 और 34 के तहत की गई है। महाराष्ट्र के डीजीपी रजनीश सेठ ने कहा कि स्थिति फिलहाल सामान्य है। हर स्थान पर सीआरपीएफ की तैनाती की गई है और कोल्हापुर रेंज के आईजी को भी मौके पर सातारा भेजा गया है।
72 घंटे के लिए इंटरनेट बंद
पुसेसावली में दंगा भड़काने के बाद सातारा पुलिस बल ने गृह विभाग को सूचित किया। एहतियात के तौर पर गृह विभाग ने संबंधित कंपनियों को जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके मुताबिक जिले में बुधवार (13 तारीख) रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।
स्कूल की छुट्टियाँ
दंगों के कारण पैदा हुए तनाव के बाद सातारा शहर और जिले के स्कूलों और कॉलेजों ने एहतियात के तौर पर सोमवार को दोपहर बाद शैक्षणिक गतिविधियां बंद करने का फैसला किया। इंटरनेट बंद होने के कारण स्कूल के शिक्षकों ने अभिभावकों को फोन से इस फैसले की जानकारी दी और बच्चों को ले जाने का निर्देश दिया। इसके चलते दोपहर में कई स्कूल-कॉलेजों के परिसर में अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गयी।
उदयनराज की शांति की अपील
पुसेसावली में दंगा भड़कने के बाद सांसद उदयनराजे भोसले ने रात करीब 2 बजे सातारा की शाही मस्जिद का दौरा किया और मुस्लिम भाइयों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘घटना दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है, जिलेवासियों को भविष्य में शांति बनाए रखनी चाहिए।’
Satara violence 2 people death internet shut down for 72 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK को मिली डबल खुशखबरी, ब्रेविस के बाद MS Dhoni भी हुए फिट; इस मुकाबले में दिखेंगे खेलते
Apr 06, 2026 | 03:59 PMमहाभारत का चक्रव्यूह क्या था? आसान भाषा में समझें ये खतरनाक युद्ध रणनीति
Apr 06, 2026 | 03:53 PM‘मैं चार बार के मुख्यमंत्री की बहू हूं…’, नामांकन सभा में भावुक हुईं सुनेत्रा पवार; अजित दादा को किया याद
Apr 06, 2026 | 03:45 PMईरान का सूपड़ा साफ करने को तैयार ट्रंप! US ने तैनात की घातक स्टेल्थ मिसाइलें, एक मिशन में होगा सब खाक
Apr 06, 2026 | 03:41 PMAkshay Kumar Release Date: भूत बंगला का ट्रेलर जारी, अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की पुरानी जोड़ी अब पड़ रही है फीकी
Apr 06, 2026 | 03:35 PMदिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट तोड़कर अंदर घुसी तेज रफ्तार कार; जांच में जुटी पुलिस
Apr 06, 2026 | 03:21 PM‘मौत का कुआं’ देख विदेशी हुआ हैरान, 20 रुपये का नोट झपटते ही बोला- ये सिर्फ इंडिया में!
Apr 06, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














