- Hindi News »
- State »
- Sameer Wankhedes Wife Kranti Redkar Gets Death Threats
समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान-UK से आए फोन
- Written By: शुभम सोनडवले

मुंबई. मराठी अभिनेत्री और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Smeer Wankhede) की पत्नी क्रांति रेडकर (Kranti Redkar) को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें और उनके परिवार को मोबाइल फोन और व्हाट्सएप के जरिए धमकियां मिली हैं। उन्हें यह धमकी भरे फोन पाकिस्तान और यूनाइटेड किंगडम (UK) से आए हैं।
अभिनेत्री ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी साझा करते हुए कहा, “मुझे मेरे मोबाइल नंबर पर विभिन्न पाकिस्तानी नंबरों और ब्रिटेन के एक नंबर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बस इसे आपके संज्ञान में लाना चाहता था। ऐसा पिछले एक साल से हो रहा है। पुलिस को लगातार सूचना दी गई है।”
@CMOMaharashtra @Dev_Fadnavis @mieknathshinde @mumbaipolice I have been receiving death threats on my mobile number from various Pakistani numbers and a number from the Uk. Just wanted to bring it to your kind notice ? This has been happening since last one year. The police… pic.twitter.com/pdgytGCYRp — KRANTI REDKAR WANKHEDE (@KrantiRedkar) March 8, 2024
समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर को और उनके परिवार को पाकिस्तान और यूनाइटेड किंगडम (UK) से जान से मारने की धमकी मिली है। अभिनेत्री ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, हालांकि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मलकापुर में 9 लाख के जाली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़; पुलिस पर हमले की कोशिश, 4 गिरफ्तार और एक आरोपी फरार
चंद्रपुर: भाजपा में बयानबाजी तेज, जोरगेवार का मुनगंटीवार पर पलटवार
गड़चिरोली: डीबी दस्ते की बड़ी कार्रवाई; 10.47 लाख की अवैध शराब और वाहन जब्त, एक गिरफ्तार और दो आरोपी फरार
अकोला में विवाहिता की अधजली लाश मामले का पर्दाफाश; हत्यारा पति, सास और एक अन्य गिरफ्तार, 13 तक पुलिस रिमांड
अभिनेत्री की शिकायत के अनुसार, 6 मार्च को सुबह 10:49 बजे, उन्हें यूनाइटेड किंगडम से +441792988111 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने शख्स इ अभिनेत्री से दुर्व्यवहार किया और उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसी दिन सुबह 10:59 बजे +923365708492 नंबर से व्हाट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ, जो एक पाकिस्तानी फोन नंबर प्रतीत होता है। इस मैसेज में अपमानजनक और चरित्र-हनन करने वाली सामग्री थी और इसमें असम के इकबाल हुसैन नामक व्यक्ति का आधार कार्ड भी शामिल था।
ज़ोन-11 के पुलिस उपायुक्त आनंद भोईट ने कहा, “हमें एक आवेदन मिला है। हम इसकी जांच करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई करेंगे।”
Sameer wankhedes wife kranti redkar gets death threats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इजरायल-पाकिस्तान के बीच खिंची तलवारें! आसिफ के कैंसर वाले बयान पर भड़के बेंजामिन नेतन्याहू, दे दी डाली चेतावनी
Apr 10, 2026 | 08:04 AMमहाराष्ट्र पुलिस में हड़कंप: IPS अफसर की पत्नी और बच्चों के नाम ‘शेल’ कंपनियों का जाल, CBI जांच में खुली पोल!
Apr 10, 2026 | 07:56 AMकहीं बढ़ेगा पारा, कहीं मौसम का यूटर्न..दिल्ली से बिहार तक 8 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट
Apr 10, 2026 | 07:55 AM10 अप्रैल का इतिहास : अपनी पहली और अंतिम यात्रा पर निकला टाइटैनिक, जानिए पुरा इतिहास
Apr 10, 2026 | 07:46 AMशिवसेना MLA दिलीप लांडे की बढ़ी मुश्किलें? बॉम्बे HC ने EVM जांच के दिए आदेश, चांदीवली चुनाव में आया नया मोड़
Apr 10, 2026 | 07:43 AMSandeep Reddy Vanga Reaction: ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर बोले संदीप रेड्डी वांगा, आदित्य धर को दी खास सलाह
Apr 10, 2026 | 07:43 AMनवभारत संपादकीय: वैश्विक संघर्षों में भारत व पाकिस्तान की कूटनीतिक दिशा अलग
Apr 10, 2026 | 07:28 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














