Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब, हरियाणा के बाढ़ प्रभावित हिस्सों में राहत कार्य तेज, पंजाब ने स्कूल की छुट्टियां बढ़ाई

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 13, 2023 | 06:30 PM

ANI Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बृहस्पतिवार को राहत कार्यों में तेजी जारी रही। गौरतलब है कि उत्तर भारत के इन दोनों राज्यों में मूसलाधार बारिश ने सामान्य जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य में स्कूलों की छुट्टियां 16 जुलाई तक बढ़ा दी हैं। पहले 13 जुलाई तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई थीं।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर कहा कि सभी स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने बीते तीन दिन से मौसम में सुधार होने के बाद राहत कार्य तेज कर दिए हैं। इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे पानी का बहाव 1.62 लाख क्यूसेक था, जो मंगलवार सुबह बैराज से छोड़े गए लगभग 3.21 लाख क्यूसेक पानी से काफी कम है।

हालांकि बीते दो दिन से यमुना नदी में तेजी से बढ़े बाढ़ के पानी ने करनाल और पानीपत के खेतों को भारी नुकसान पहुंचाया है और कुछ गांवों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। दिल्ली में बीते तीन दिनों में यमुना के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है। इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमीत शाह को पत्र लिखकर हथिनीकुंड बैराज से धीरे-धीरे पानी छोड़ने का अनुरोध किया है। वहीं हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि हथिनीकुंड एक बैराज है और यह कोई जलाशय नहीं है, जहां पानी को भारी मात्रा में जमा करके रखा जा सके।

केजरीवाल के पत्र पर अपनी राय देते हुए पाल ने कहा, ”यह एक बैराज है और हम एक तय सीमा को पार करने के बाद पानी को रोक कर नहीं रख सकत नहीं तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता है।” सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में बारिश से संबंधित घटनाओं में छह और लोगों की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। इसमें हरियाणा के 10 लोग शामिल हैं। बारिश से पंजाब के 14 और हरियाणा के सात जिले प्रभावित हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब के कई प्रभावित जिलों में जलभराव से 14 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा चुका है। (एजेंसी)

Relief work intensifies in flood affected parts of punjab haryana punjab extends school holidays

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2023 | 06:30 PM

Topics:  

  • Haryana
  • Punjab Floods
  • Punjab Rain

सम्बंधित ख़बरें

1

बाढ़ प्रभावित राज्यों की हालत भयावह, राहुल गांधी ने तत्काल केंद्र से राहत पैकेज की मांग की

2

3 लाख लोग बेघर, सड़कें बनीं दरिया…पंजाब के 12 जिले बाढ़ की चपेट में, आखिर कैसे आई इतनी बड़ी तबाही?

3

Ammy Virk ने 200 घरों को लिया गोद, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

4

Sonu Sood: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के आगे आए सोनू सूद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.