हरियाणा निकाय चुनावों में पार्टी सिंबल का नहीं है कोई प्रावधान, फिर भी पार्टी सिंबल पर ताल ठोक रहे उम्मीदवार
Haryana News: हरियाणा में निकाय चुनावों में राजनीतिक पार्टियों के सिंबल पर चुनाव लड़ने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद प्रमुख राजनीतिक पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों को सिंबल बांटे जा रहे हैं।
- Written By: अमन मौर्या
प्रतीकात्मक इमेज (फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड)
Haryana Municipal Election 2026: हरियाणा में नगर पालिका और नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। चुनावी मैदान में भाजपा, आप, कांग्रेस, इनेलो, जजपा जैसी प्रमुख पार्टियों ने अपने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। चौकानें वाली बात ये है कि हरियाणा के म्युनिसिपल कानून में निकाय चुनावों में पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने का प्रावधान ही नहीं है।
क्या कहता है नियम?
हरियाणा म्युनिसिपल अधिनियम 1973, हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 और अन्य निर्वाचन नियमों में किसी भी राजनीतिक दल का उल्लेख ही नहीं है।राज्य चुनाव आयोग द्वारा सालों से समय-समय पर उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिन्ह से संबंधित आदेश जारी करता रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा फरवरी 2022 को तत्कालीन प्रदेश सरकार को कानून और नियमों में संशोधन करके राजनीतिक दल की परिभाषा तय करने और निर्वाचित प्रतिनिधियों पर दल-बदल विरोधी कानून लागू करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे सरकार ने मंजूरी नहीं दी।
चार महीने पहले हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पारित नए हरियाणा नगर निकाय विधेयक 2025 में भी राजनीतिक दल की परिभाषा तय करने और दल- बदल विरोधी संबंधी कोई भी प्रावधान नहीं डाला गया।
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा के हांसी में जिम संचालक पर बरसीं गोलियां, महज 5 सेकंड के भीतर खत्म कर दी जिंदगी, CCTV देख उड़े होश
रोहतक के डी-पार्क बाजार में भीषण आग, 3 लोगों की मौत, CM नायब सैनी ने 10-10 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान
हरियाणा में बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से गिरी क्रेन, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पंचकुला में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार! क्लब संचालक रतन लुबाना पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावरों की तलाश जारी
25 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया
हरियाणा चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि 21-25 अप्रैल तक निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल की प्रक्रिया चलेगी। 28 अप्रैल को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
10 मई को होगा चुनाव
हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा जारी नोटीफिकेशन में पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम में 10 मई को निकाय चुनाव की तारीख तय की गई है। साथ ही अगर किसी जगह उपचुनाव की जरूरत पड़ी तो 12 मई को उपचुनाव कराए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- बिंदी-तिलक विवाद में लेंसकार्ट का यूटर्न, माफी मांगते हुए जारी की नई गाइडलाइन
इन जगहों पर होने हैं चुनाव
हरियाणा में पंचकूला, अंबाला, सोनीपत में नगर निगम चुनाव प्रस्तावित हैं। साथ ही सांपला, रेवाड़ी नगर परिषद, धारूहेड़ा और उकलाना में नगरपालिका चुनाव होने हैं। इसके अलावा अन्य नगर पालिका चुनाव जैसे- झज्जर, टोहाना, तरावड़ी, राजौंद, कनीना और साढ़ौरा में भी नगर पालिका चुनाव होने हैं। कुछ स्थानो पर पंचायती राज के तहत उप-चुनाव भी होने हैं। इसको लेकर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।
