Haryana Civic Polls: हरियाणा में निकाय चुनावों का बिगुल बजा! 10 मई को वोटिंग, जानें कब आएंगे नतीजे
Haryana Municipal Elections की तारीखें घोषित। 10 मई 2026 को पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया 21-25 अप्रैल तक चलेगी। चुनाव आयुक्त ने दी जानकारी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Haryana Civic Body Election Dates: हरियाणा में नगर निगम और नगर पालिका चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम के चुनाव 10 मई 2026 (रविवार) को होंगे। हरियाणा के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 21 से 25 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
यदि किसी जगह उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी, तो वह 12 मई 2026 (मंगलवार) को आयोजित किए जाएंगे।
कहां-कहां होंगे चुनाव?
- नगर निगम चुनाव: पंचकूला, अंबाला, और सोनीपत में नगर निगम चुनाव होंगे।
- नगर पालिका चुनाव: रेवाड़ी नगर परिषद, धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर पालिका में भी चुनाव होंगे।
- अन्य नगरपालिका चुनाव: टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, सढ़ौरा और कनीना नगरपालिका में चुनाव होंगे।
इसके अलावा, प्रदेश(Haryana) के कुछ स्थानों पर पंचायत राज के उपचुनाव भी होंगे। यह चुनाव हरियाणा के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण हैं, और प्रदेश के विभिन्न इलाकों में इन चुनावों को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Mann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
कब आएंगे नतीजे?
हरियाणा(Haryana) में नगर निगम और नगर पालिका चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, और 27 अप्रैल को नामांकन की जांच की जाएगी। 28 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी, और इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे। अगर पुनः मतदान की आवश्यकता पड़ी, तो वह 12 मई को होगा। चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव आयुक्त की अहम जानकारी
हरियाणा(Haryana) के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने बताया कि इस बार निगम के मेयर पद के लिए खर्च की सीमा 30 लाख रुपये तय की गई है, जबकि सदस्य के लिए यह राशि 7.50 लाख रुपये होगी। निकाय चुनाव 10 मई को आयोजित होंगे, और यदि पुनः मतदान की आवश्यकता पड़ी तो वह 12 मई को होगा। चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- जाति है कि जाती नहीं…नीतीश को लव-कुश तो लालू को MY फार्मूले से मिली सत्ता, इस बार भी कास्ट ही बनेगी योग्यता!
गौरतलब है कि इस बार बीजेपी, कांग्रेस, जेजेपी और आईएनएलडी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया था।
