Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रावसाहेब दानवे बोले- एक ब्राह्मण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहता हूं

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: May 05, 2022 | 11:20 PM

File Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद/मुंबई. केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे (Union Minister Raosaheb Danve) ने कहा है कि वह ब्राह्मण समुदाय (Brahmin Community) के किसी व्यक्ति को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (Maharashtra CM) के तौर पर देखना चाहते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (DY CM Ajit Pawar) ने कहा कि अगर किसी किन्नर या किसी भी जाति के व्यक्ति को 145 विधायकों का समर्थन मिल जाए तो वह राज्य का मुख्यमंत्री बन सकता है।

दानवे ने परशुराम जयंती के अवसर पर, जालना में ब्राह्मण समुदाय के कुछ लोगों द्वारा मंगलवार रात को आयोजित एक रैली में यह बयान दिया। रैली में मौजूद एक गणमान्य व्यक्ति ने मांग उठाई कि ब्राह्मणों को स्थानीय निकायों में अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए।

इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता दानवे ने कहा, “मैं ब्राह्मणों को केवल पार्षद या निकाय प्रमुख के तौर पर ही नहीं, बल्कि किसी ब्राह्मण को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर भी देखना चाहता हूं।”

सम्बंधित ख़बरें

केडीएमसी का 3,186 करोड़ का बजट पेश, सड़क, मेट्रो,अस्पताल व नागरी सुविधाओं पर फोकस, जारी होगा 200 कऱोड़ का बांड

महिला आयोग के अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दें चाकणकर, CM फडणवीस ने दिया आदेश

वर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह और फडणवीस से मांगा इस्तीफा, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर सियासी हमला

वसई-विरार मनपा का रिवाइज्ड डीपी जल्द, नहीं हो पा रहा नियोजित विकास!

दानवे ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार किया था। उन्होंने कहा, “राजनीति में इतना जातिवाद आ गया है कि इसे नकारा नहीं जा सकता, लेकिन एक ऐसा नेता होना चाहिए जो समुदायों को एक कर सके।”

मुंबई में बृहस्पतिवार को जब एक संवाददाता ने अजित पवार से दानवे के बयान के बारे में पूछा तो उपमुख्यमंत्री ने कहा, “कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। कोई किन्नर या किसी भी जाति, धर्म या किसी महिला को भी यदि 145 विधायकों का समर्थन मिल जाए, तो वह मुख्यमंत्री बन सकता है।” (एजेंसी)

Raosaheb danve said i want to see a brahmin as the chief minister of maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2022 | 09:12 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Brahmin
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.