- Hindi News »
- State »
- Randeep Surjewala Targets Haryanas Khattar Government For Power Crisis
रणदीप सुरजेवाला ने बिजली संकट के लिए हरियाणा की खट्टर सरकार पर साधा निशाना
- Written By: किर्तेश ढोबले

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने शनिवार को हरियाणा सरकार (Haryana Government) पर निशाना साधते हुए राज्य में ‘बिजली संकट’ के लिए उसे दोषी ठहराया तथा कहा कि भारी बिजली कटौती से लोग पेरशान हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अपर्याप्त बिजली आपूर्ति के कारण किसानों के अलावा, खासकर अम्बाला, यमुनानगर, कुंडली, फरीदाबाद और गुरुग्राम के औद्योगिक क्षेत्र को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी है।
सुरजेवाला ने यहां मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘हरियाणा फिलहाल मांग और आपूर्ति के बीच के बड़े अंतर के कारण सबसे खराब बिजली संकट के दौर से गुजर रहा है।” उन्होंने दावा किया, “लोग हर दिन 12 घंटे या उससे अधिक की अप्रत्याशित बिजली कटौती के साथ भीषण गर्मी में पीड़ित हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
बंगले से जबरन निकाला, समान फेंका…मोदी सरकार पर भड़के कांग्रेस नेता, जाति आधारित उत्पीड़न का आरोप
दिल्ली को डूबने के बचाने के लिए 57000 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार, केंद्रीय मंत्री ने की शुरूआत
वाड्रा की लंका लगाने वाले खेमका की रिपोर्ट से हरियाणा में हड़कंप, करोड़ों के घोटाले का खुलासा
जाति-भाषा, भाजपा और संघ…, खट्टर हो सकते हैं BJP अध्यक्ष पद के लिए पहली पसंद
उन्होंने कहा कि जुलाई और सितंबर के बीच राज्य में बिजली की मांग 12,000 मेगावाट तक पहुंच जाती है और राज्य में बिजली की 3,000 से 4,000 मेगावाट की कमी है। सुरजेवाला ने राज्य की भाजपा-जेजेपी सरकार से सवाल किया, “राज्य को अडानी पावर मुंद्रा से 1,424 मेगावाट बिजली क्यों नहीं मिल रही है और उसने 2021 से अनुबंधित बिजली की आपूर्ति नहीं करने के लिए कंपनी के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?”
उन्होंने कहा कि अडानी पावर और हरियाणा के बीच 2.94 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली की खरीद के लिए 2008 में बिजली खरीद समझौता हुआ था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आगे राज्य सरकार पर बहुत अधिक दरों पर अल्पकालिक बिजली खरीदने और राज्य के खजाने पर अधिक बोझ डालने का आरोप लगाया। उन्होंने खट्टर सरकार पर पिछले आठ साल में एक भी यूनिट बिजली नहीं बढ़ाने का आरोप लगाया.
कुछ दिन पहले हरियाणा के बिजली मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने कहा था कि राज्य में बिजली की कोई कमी नहीं है और सरकार को 12 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से राज्य के बाहर से बिजली खरीदनी पड़े तो भी बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। (एजेंसी)
Randeep surjewala targets haryanas khattar government for power crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्कूल में फोन ले जाना पड़ेगा महंगा, बच्चों की पढ़ाई और दिमाग पर असर, दुनिया भर में बढ़ा बैन
Apr 04, 2026 | 03:59 AMAaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM














