- Hindi News »
- State »
- Purvanchal Became The Choice Of Investors In The Field Of Hospitality
हॉस्पिटालिटी के क्षेत्र में निवेशकों की पसंद बना पूर्वांचल
- Written By: प्रभाकर दुबे

file
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की मंशा शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश को टूरिज़्म (Tourism) और हॉस्पिटैलिटी (Hospitality) के क्षेत्र देश में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने की रही है। इस दिशा में योगी सरकार-1 (Yogi Government 1.0) में इसी मकसद से नई टूरिज्म पॉलिसी लायी गयी। इसके तहत इस क्षेत्र में निवेश करने वालों को कई तरह की रियायतें दी गई। प्रयागराज के दिव्य और भव्य कुंभ, अयोध्या के दीपोत्सव, काशी के देव दीपावली की आक्रामक ब्रांडिंग की गई। सरकार के इन लगातार प्रयासों का नतीजा सकारात्मक रहा। जीबीसी-3 में इस क्षेत्र के लिए आए लगभग 700 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव इसके प्रमाण हैं। खास बात यह है कि पूर्वांचल में वाराणसी के अलावा गोरखपुर निवेशकों की नई पसंद बनकर उभरा है।
इस क्षेत्र में अलग-अलग शहरों में आए निवेशों पर नजर डालें तो गोरखपुर अकेला ऐसा शहर हैं जिसे टूरिज़्म और हॉस्पिटैलिटी में सबसे ज्यादा निवेश प्राप्त हुआ है। जीबीसी 3 में इस सेक्टर में कुल 648 करोड़ रुपए के निवेश आए हैं जिसमें सिर्फ गोरखपुर को 153.8 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन प्रस्तावों में ऐशप्रा सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड का 82.6 करोड़, कॉन्टिनेंटल डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का 36.2 करोड़ और साकेतकुंज लैंडमार्क प्राइवेट लिमिटेड का 35 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव शामिल हैं। गोरखपुर के बाद अगर किसी शहर का नंबर आता है तो वो है मेरठ का जहां इस क्षेत्र में 150 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव आया है, लेकिन यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट के लिए है।
सम्बंधित ख़बरें
अब ‘ताजा अंडा’ कहकर आपको नहीं ठग पाएंगे दुकानदार, यूपी सरकार ने बदला 1 अप्रैल से नियम
योगी का चुनावी मास्टरस्ट्रोक… शिक्षामित्रों का बढ़ेगा मानदेय, शिक्षकों का होगा कैशलेस इलाज
UP Budget 2026: योगी सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए क्या है खास
छाबड़ा अस्पताल विवाद: प्रसव के बाद महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
वाराणसी में 22.5 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव
पर्यटन को परवान चढ़ाने के लिए यूपी सरकार नित नए उपाय अपना रही। बात सिर्फ गोरखपुर की नहीं, बल्कि सरकार का उद्देश्य पिछली सरकारों के दौरान उपेक्षित रहे पूरे पूर्वांचल क्षेत्र को ही आगे बढ़ाने की है। गोरखपुर के साथ-साथ वाराणसी में भी 22.5 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव आया है। दोनों को जोड़ कर देखें तो पूर्वांचल के क्षेत्र में कुल 176.3 करोड़ रुपए का निवेश मिला है। इसका श्रेय सीएम योगी की 2018 में लाई गई पर्यटन नीति को जाता है। उसी का नतीजा है कि पिछले कुछ सालों में पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश में निवेश में भारी वृद्धि हुई है।
3,000 करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतरी
सीएम योगी के पिछले कार्यकाल में पर्यटन विकास की करीब तीन हजार करोड़ रुपए की 1,084 परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं, जबकि 2012 से 2017 तक मात्र 820 करोड़ की 222 परियोजनाएं ही धरातल पर उतर पाई थी। कोरोना के बावजूद 2017 से 2021 तक प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है। प्रदेश में 125 करोड़ से अधिक भारतीय पर्यटक और सवा करोड़ से अधिक विदेशी पर्यटक आए हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने के कारण प्रदेश में होटलों और कमरों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 2017 से 2019 तक होटलों में 45 सौ से अधिक नए कमरे बने हैं।
Purvanchal became the choice of investors in the field of hospitality
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘Dhurandhar 2’ की रफ्तार हुई धीमी, क्या अब ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ना रह गया नामुमकिन?
Apr 09, 2026 | 09:18 PMबेबस हुई दुनिया! ईरान ने ‘Hormuz’ पर लगाई सख्त पाबंदी, अमेरिका-इजरायल के लिए पैदा हुई नई आफत
Apr 09, 2026 | 09:18 PMमैं 25 साल से सर्विस में हूं…CEC के सवाल पर भड़के IAS अनुराग यादव, चुनाव ड्यूटी से रातों-रात हुई छुट्टी
Apr 09, 2026 | 09:17 PM₹89,000 करोड़ का कोई मालिक नहीं! शेयर बाजार में लावारिस पड़ी है भारी रकम; ऐसे चेक करें अपना पैसा
Apr 09, 2026 | 09:13 PMBreaking News: मुंबई एयरपोर्ट के टर्निमल-1 पर लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; राहत और बचाव कार्य जारी
Apr 09, 2026 | 09:01 PMबिहार का खजाना खाली? तेजस्वी यादव का बड़ा दावा- मुझे और राज्य के कर्मचारियों को अब तक नहीं मिली सैलरी
Apr 09, 2026 | 08:56 PMक्रिकेट इतिहास के सबसे खौफनाक स्पेल, टी20 में रच दिया इतिहास, अकेले झटके 9 विकेट, 13 रन पर ढेर हुई पूरी टीम
Apr 09, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














