Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ के वादे के साथ प्रियंका गांधी ने पेश किया घोषणा पत्र

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Feb 09, 2022 | 04:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

-राजेश मिश्र

लखनऊ : चुनावी बेला में जनता के लिए सौगातों का वादा कर रहे राजनैतिक दलों के बीच कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सभी का बिजली बिल हाफ, कोरोना काल का बकाया बिल साफ और किसानों का पूरा कर्जा माफ करने के वादे के साथ घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव औऱ उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार को राजधानी में विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से एक लाख से ज्यादा लोगों से बातचीत के बाद इसे तैयार किया गया है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में सभी विभागों में आउटसोर्सिंग के जरिए की जाने वाली भर्ती को बंद के वादे के साथ  संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की बात कही गयी है। प्रदेश के निकायों और पंचायतों में कार्यरत सफाईकर्मियों सहित सभी संविकर्मियों के चरणबद्ध तरीके से नियमितीकरण का वादा किया गया है। 

 संस्कृत और उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति का भी वादा

घोषणा पत्र के मुताबिक, सरकारी स्कूलो में कार्यरत रसोईयों का मानदेय बढ़ाकर 5000 रुपए किया जाएगा। प्रदेश भर के सभी ग्राम प्रधानों को 6000 रुपए और गांवों के चौकीदार को 5000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का वादा भी किया गया है। सभी तदर्थ शिक्षकों को नियमित किया जाएगा, जबकि अनुभव और सेवाकाल के आधार पर शिक्षामित्रों का भी नियमितीकरण किया जाएगा। शिक्षा विभाग में खाली दो लाख पदों को तेजी से भरा जाएगा। प्रदेश में संस्कृत और उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति का भी वादा किया गया है।

LIVE: कांग्रेस का उन्नति विधान | उत्तर प्रदेश के उज्जवल भविष्य का विधान #यूपी_का_उन्नति_विधान
https://t.co/QYSZIAlA3C
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 9, 2022

छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गोबर की खरीद की जाएगी 

उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं से होने वाली समस्या का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां भी वह गई हैं लोगों ने इसके बारे में बताया है। कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर जिन किसानों को आवारा पशुओं से नुकसान हुआ उन्हें प्रति एकड़ 3000 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। गोधन योजना के तहत प्रदेश में दो रुपए किलो के हिसाब से छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गोबर की खरीद की जाएगी जिसे खाद बनाने के काम लाया जाएगा।

लोगों से राय लेकर घोषणा पत्र जारी किया

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले ही महिलों के लिए अलग से शक्ति विधान और युवाओं के लिए भर्ती विधान के नाम से घोषणा पत्र जारी कर चुकी है और अब आम लोगों के लिए यह जन घोषणा पत्र पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि इसे तैयार करने के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से बात की गयी और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से राय ली गयी और उसे शामिल किया गया। 

20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देगी कांग्रेस

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पारंपरिक उद्योगों के क्लस्टर जैसे कानपुर में चमड़ा और मुरादाबाद में पीतल के विकसित किए जाएंगे। इन क्लस्टरों में नौजवानों को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए महज एक फीसदी ब्याज पर कर्ज सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। प्रदेश में किसानों से गेंहू और धान की सरकारी खरीद छत्तीसगढ़ की तर्ज पर  2500 रुपए और गन्ना 400 रुपए पर की जाएगी। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देगी। इसमें जहां 12 लाख रिक्त सरकारी पद भरे जाएंगे वहीं 8 लाख नए पद सृजित किए जाएंगे। इन सभी पदों का 40 फीसदी केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होगा।

सभी घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल आधा का वादा

कांग्रेस के घोषणा पत्र में प्रदेश के सभी घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल आधा करने के साथ कोरोना काल में आए बिजली खर्च को पूरी तौर पर माफ करने का वादा किया गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर शपथ लेते ही सभी किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही महज कुछ घंटों में यह किया गया था। कोरोना पीड़ित रहे लोगों को 25000 रुपए की आर्थिक सहायता और महामारी में जान गंवाने वाले कोरोना वारियर के परिजनों को 50 लाख रुपए देने का वादा कांग्रेस घोषणा पत्र में किया गया है।

कोल जाति को जनजाति श्रेणी में शामिल करने का वादा 

सभी मल्लाह बिरादरी के लोगों को नदियों के संसाधनों पर अधिकार देने के साथ ही कांग्रेस ने कोल जाति को जनजाति श्रेणी में शामिल करने का वादा किया है। घोषणा पत्र में कारीगरों, बुनकरों के साथ ही पूर्व सैनिकों को विधान परिषद में एक-एक सीट देने का वादा किया गया है। पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर घोषणा पत्र में उन पर दर्ज मुकदमें खत्म करने की बात कही गयी है।

Priyanka gandhi presented manifesto with the promise of waiving farmers loan electricity bill half

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2022 | 04:55 PM

Topics:  

  • Congress
  • Farmers Loan
  • Priyanka Gandhi
  • UP Assembly Election

सम्बंधित ख़बरें

1

अवैध रेत खनन में राजस्व-पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप, राजुरा में सड़क पर उतरी कांग्रेस

2

जीनत शबरीन को मिली मुंबई यूथ कांग्रेस की कमान, नियुक्त हुई पहली महिला अध्यक्ष

3

“नायक नहीं, नालायक है तू”, संजय दत्त ने की RSS की तारीफ तो भड़क गए कांग्रेस नेता

4

Acharya Pramod का राहुल गांधी पर हमला, कहा- ‘भारत के लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य हैं विपक्ष के नेता’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.