खेलने से रोका तो महिला प्रिंसिपल समेत पूरे स्टाफ की करदी पिटाई, देखें गुंडागर्दी का वायरल Video

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पुरुषों के एक समूह ने स्कूल की महिला प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Viral video of fight in Hiralal Barh Saini Inter College
हीरालाल बारह सैनीइंटर कॉलेज में मारपीट का वायरल वीडियो (सौजन्य: X)
Updated on

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में शनिवार को एक स्कूल परिसर के अंदर पुरुषों के एक समूह ने स्कूल की महिला प्रधानाचार्य और अन्य स्टाफ पर कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामले को लेकर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया मंच पर सार्वजनिक हो गया है।

प्रधानाचार्य अर्चना वार्ष्णेय की ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार यह घटना तब हुई जब स्कूल के कर्मचारी मैदान में खेल रहे कुछ युवाओं से जगह खाली करने के लिये कहा। उन्होंने कहा, "स्कूल स्टाफ ने उन्हें (युवाओं को) परिसर खाली करने के लिए कहा, इसके बाद अधिकांश युवा मैदान छोड़कर चले गए। हालांकि उनमें से कुछ ने हटने से इनकार कर दिया। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को भी बुलाया, जो वहां पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने मुझ पर भी आरोप लगाया और स्कूल के कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट की।"

पुलिस ने बताया कि प्रधानाचार्य शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा), 323 (स्वेच्छा से नुकसान पहुंचाना) और 504 (जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आठ आरोपियों में से तीन नामजद हैं जबकि बाकी पांच की पहचान पुलिस कर रही है। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

(एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com