Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्राची 10वीं और शुभम वर्मा 12वीं के Topper, दोनों ही सीतापुर जिले के हैं

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Apr 20, 2024 | 03:58 PM

UP Board 10th 12th Result Out

Follow Us
Close
Follow Us:

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेंद्र देव ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में सीतापुर जनपद की प्राची निगम ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही 12वीं की परीक्षा में सीतापुर जनपद के ही शुभम वर्मा ने टॉप किया है।

शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने बताया कि निगम ने 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया, जबकि फतेहपुर जनपद की दीपिका सोनकर ने 98.33 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट यानी 12वीं की परीक्षा में सीतापुर जनपद के ही शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बागपत जनपद के विशु चौधरी 97.60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

डॉ महेंद्र देव ने बताया की 10वीं कक्षा के 89.55 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि इंटरमीडिएट के 82.60 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि परिषद ने 2024 की बोर्ड परीक्षाओं के साथ नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पहली बार रिकॉर्ड 12 कार्य दिवसों में परीक्षा संपन्न कराई गई और इतने ही दिनों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

दबदबा था दबदबा है और… ‘धड़ाम’, औंधे मुंह मंच पर गिरे बृजभूषण शरण सिंह, वीडियो वायरल

यूपी में टूट रही समाजवादी पार्टी…भाजपा में आना चाहते हैं सपा विधायक, केशव मौर्य ने खोली सियासी परत

UP में प्रेमी और देवर के साथ मिलकर पति का दबाया गला, कासगंज में की हत्या, शव लाकर संभल में फेंका

ADM गुंडई ना करें… मेरठ को हाथरस नहीं बनने देंगे, चंद्रशेखर आजाद ने दिखाए तेवर

1.ब्वॉयज का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.5 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.40 है।

2. इंटरमीडिएट में ब्वॉयज का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.78 तथा गर्ल्स का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.42 है।

3.विगत वर्ष की अपेक्षा उत्तीर्ण प्रतिशत में 7.08% की वृद्धि हुई है।

Prachi 10th and shubham verma 12th up board toppers both are from sitapur district

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2024 | 03:58 PM

Topics:  

  • Prayagraj
  • UP Board Result
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.