- Hindi News »
- State »
- Positive Efforts Will Be Made To Set Up Food Processing Units At Village Level Keshav Prasad Maurya
ग्रामीण स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण इकाईयां लगाने के किए जाएंगे सकारात्मक प्रयास: केशव प्रसाद मौर्य
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह ग्रामीण स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों (Food Processing Units) को स्थापित करने के लिए अधिक से अधिक बढ़ावा दें और इन इकाईयों के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार (Employment) सृजन करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2017 में सुधार के लिए एक सप्ताह के अंदर ड्राफ्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के रिक्त पदों के चयन एवं भर्ती की कार्रवाई शीघ्र नियमानुसार सुनिश्चित कराए जाने के भी निर्देश दिए। केशव प्रसाद मौर्य अपने कैंप कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर खाद्य प्रसंस्करण विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन की दिशा में अभिनव प्रयास करने के निर्देश दिया। मौर्य ने कहा कि इसके लिए ठोस और प्रभावी रणनीति तैयार कर चलाई जा रही योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
तीनों राज्यों में BJP सरकार का दावा, Keshav Prasad Maurya ने महिला आरक्षण बिल को बताया देश के लिए महत्वपूर्ण
यह सब फिक्स्ड है, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की नरम-गरम नीति पर उठाए सवाल
‘अफवाह गांधी’ और ‘अफवाह यादव’ हैं राहुल-अखिलेश: यूपी के डिप्टी CM केशव मौर्य का विपक्षी नेताओं पर करारा प्रहार
इंडिगो की फ्लाइट में एक घंटे तक फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, तकनीकि खराबी बनी कारण
पात्र लोगों को लाभ दिलाने के हर संभव प्रयास करें
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विभाग की विभिन्न योजनाओं का पूरे प्रदेश में ग्रामीण स्तर तक वास्तविक पात्र लोगों को लाभ दिलाने के हर संभव प्रयास किए जाएं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आटा, चावल, फल, सब्जी मसाला, बेकरी, कन्फेक्शनरी आदि की प्रोसेसिंग के बारे में लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में आईटी सेक्टर के बाद सबसे ज्यादा रोजगार की संभावनाएं विद्यमान हैं। उद्योगों के विकास से न केवल खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि अन्य संबंधित उद्योगों एवं सेवा क्षेत्र का विकास होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय कच्चे माल का संस्करण एवं मूल्य संवर्धन कर किसानों की आय बढ़ाई जाए। रोजगार सृजन मे खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों का योगदान सुनिश्चित किया जाए। पर्याप्त मात्रा में कच्चे माल की उपलब्धता एवं असीमित संभावनाओं के दृष्टिगत प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है ।
उपमुख्यमंत्री ने दिए कई निर्देश
उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना, उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति, महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी हासिल की और अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण फल उद्योग विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Positive efforts will be made to set up food processing units at village level keshav prasad maurya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 April: मेष राशि के लिए आज का दिन सावधानी भरा, मकर वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ
Apr 17, 2026 | 04:00 AMChatGPT का क्रेज: भारत टॉप 5 में, जानिए कैसे बदल रही है आपकी जिंदगी
Apr 17, 2026 | 03:07 AMVaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Apr 16, 2026 | 11:42 PMBhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
Apr 16, 2026 | 11:23 PMनीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PMजब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PMवानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
Apr 16, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM














