Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी के डांस बार पर छापा, देर रात तक अश्लील डांस, 7 बारबाला समेत 16 पर मामला दर्ज

  • By अनिल सिंह
Updated On: Feb 25, 2024 | 03:25 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

भिवंडी: भिवंडी (Bhiwandi) पुलिस उपायुक्तालय क्षेत्र अंतर्गत काल्हेर स्थित शिल्पा डांस बार (Shilpa Bar) पर नारपोली पुलिस (Narpoli Police) ने छापामारी कर ‘जादू है नशा है मदहोशियां है’ गाने पर अश्लील डांस करने वाले सात बार बालाओं सहित 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भिवंडी पुलिस ऐसे सभी स्थान पर कड़ी नजर रखकर छापामारी कर रही है जहां पर आपराधिक गतिविधियां करने वाले लोग योजना बनाने आते-जाते रहते हैं। भिवंडी पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में दहशत फैल रही है।

धड़ल्ले से होता है नियम का उल्लंघन 
गौरतलब है कि भिवंडी शहर और ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर डांस बार खुल गए हैं और इन रंगीन होटलों में देर रात तक बार बालाएं अश्लील हरकतें करती नजर आती हैं। इसी तरह नारपोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत काल्हेर गांव में शिल्पा ऑर्केस्ट्रा बार है, जहां प्रबंधक जयराम बंगेरा ने अपने आर्थिक फायदे हेतु ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए देर रात तक बार खुला रखने का इंतजाम किया है। जबकि कोर्ट ने बार के लिए समय सीमा निर्धारित की है। समय के साथ कोर्ट द्वारा कड़े नियम भी निर्धारित किये गए हैं। लेकिन इन इलाकों में सारे नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है। 

सम्बंधित ख़बरें

भिवंडी मनपा की आर्थिक मजबूती के लिए बड़ा फैसला, क्रिसिल रेटिंग से होगा वित्तीय मूल्यांकन

Thane News: भिवंडी नगर निगम में 74 कर्मचारियों का तबादला, नगर निगम कर्मचारियों में उत्साह

वर्षों से एक ही स्थान पर थे कार्यरत, मिलीं शिकायतें 74 कर्मचारियों का स्थानांतरण

अब कचरा फेंकने पर भरना होगा भारी जुर्माना, भिवंडी मनपा उपायुक्त विक्रम दराडे ने दी चेतावनी

देर रात तक चलता है अश्लील डांस 
बार में देर रात तक ‘जादू है नशा है मदहोशियां है’ गाने पर मंद प्रकाश में बारबलों से कम कपड़ों में अश्लील डांस कराकर ग्राहकों को आकर्षित करने की व्यवस्था कर रखी थी। इस जगह पर नारपोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात बार बाला, बार मैनेजर, पुरुष वेटर और पांच शराब ग्राहकों समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भिवंडी पुलिस की लगातार आर्केस्ट्रा डांस बार होटल पर छापामारी कर मामला दर्ज करने से भिवंडी में डांस बार चलाने वाले मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Police raid on shilpa bar bhiwandi against obscene dance late night

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2024 | 03:25 PM

Topics:  

  • Bhiwandi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.