- Hindi News »
- State »
- Pm Modi Cm Yogis Plans Will Break The Myth Of Caste Religion Voters Are Ready To Vote
पीएम मोदी-सीएम योगी की योजनाएं जाति धर्म के मिथक को तोड़ेंगी, मतदाता वोटिंग को है तैयार
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo : PTI
वाराणसी: ठंड जाने के साथ ही पूर्वांचल (Purvanchal) का सियासी पारा भी गर्म होने लगा है। पूर्वांचल में राजनीति की राजधानी कहे जाने वाले प्रधानमंत्री (PM) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) में यूपी विधानसभा का चुनाव का (UP Assembly Election) रंग अब चढ़ने लगा है। अधिकतर राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को जात और धर्म के चश्मे से देख रही हैं, जबकि वोटर विकास और सुशासन के आधार पर वोट करने का मन बना चुके हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की पेंशन,आवास,आयुष्मान भारत, उज्जवला ,जैसी कई योजनाओं ने इनके जीवन में उजाला ला रही हैं।
2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने कई योजनाओं से लाभान्वित करके लोगों के लिए सहारा बनने का काम किया है। गंभीर बीमारी में मंहगा इलाज अब हर गऱीब करा सकता है। आयुष्मान भारत के तहत प्रदेश की वर्तमान सरकार (2017-2022 ) में 343152 गोल्डन कार्ड धारक है। जिसमे 87168 लोगो ने उपचार कराया है। जबकि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारक 47354 है और 1994 लोगों ने इलाज कराया है।
सम्बंधित ख़बरें
Hanuman Jayanti 2026: ‘वाराणसी’ के मेकर्स का खास ट्वीट, हनुमान भक्ति को किया सलाम
नवभारत संपादकीय: धर्म बदलने पर भी जाति नहीं बदल पाती, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई बहस
10 हजार रुपये से कम में घूमें भारत की ये 5 सबसे खूबसूरत और शानदार जगहें
गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषाद… आरक्षण की मांग और 2027 के चुनाव पर बड़ा शंखनाद
2,50,110 लोगों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन
सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1826 लोगों का घर बसाया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रो में 46,072 लोगों को छत और 2,43,279 लोगों को शौचालय बनवाया है। 2,50,110 लोगों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन देकर घरो में उजाला फैलाया है और 6,00,383 लोग के राशन कार्ड धारक बने हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1,48,760 महिलाओं को गैस सिलेंडर देकर धुएं से छुटकारा दिलाया है। वहीं स्वयं सहायता समूह के 85,279 लोगों को लाभ पहुंचा कर आत्मनिर्भर बनाया है। मनरेगा में करीब 2 .673 लाख परिवार को लाभ मिला हैं। जिसमें 0.901 करोड़ सृजित मानव दिवस है।
वृद्धावस्था पेंशन अब 1,000 कर दिया गया
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कई योजनाएं लोगों के जीवन में रंग भर कर जीवन को सरल और सुगम बना रही है। वृद्धापेंशन लाभार्थी 86,298 हैं, वृद्धावस्था पेंशन 400 रुपए प्रतिमाह से बढ़ा कर अब 1,000 कर दिया गया है। पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन 5,9491 लोगों को ,जो 500 प्रतिमाह से बढ़ाकार 1,000 प्रतिमाह हो गया है। दिव्यांग पेंशन के 23,907 लाभार्थी हैं, 300 प्रतिमाह से बढ़ाकर 1,000 रुपए किया गया है। विद्यार्थियों को 1,06,980 टैबलेट/ स्मार्ट फ़ोन दिया जाना है, जबकि 1720 लोगों को वितरित किया जा चुका है।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2,62,815 कृषकों को 392.42 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की गई है।
- विगत साढ़े 4 वर्षो में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (खादी ग्रामोद्योग) कुल 320 लाभार्थियों को कुल 3879.00 लाख रुपए ऋण वितरित किया गया।
- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम(उद्योग विभाग ) कुल 280 लाभार्थियों को 03433.10 लाख रुपए ऋण वितरित किया गया।
- मुख्यमंत्री युवा रोजगार कुल 227लाभार्थियों को 2474.70 लाख रुपए ऋण वितरित किया गया ।
- एक जनपद एक उत्पाद मार्जिनमनी योजना: कुल 191 लाभार्थियों को 4117.20 लाख रुपए ऋण वितरित किया गया।
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में कुल 33460 लाभार्थियों को 448.64 लाख रुपए से लाभान्वित कराया गया।
Pm modi cm yogis plans will break the myth of caste religion voters are ready to vote
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














