Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फैंसी नंबर, काले कांच वाले वाहन चालक हो जाएं सावधान, आफत बनकर बरस रही है पिंचिं ट्रैफिक पुलिस

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Apr 01, 2024 | 05:26 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

406 वाहनों पर की कार्रवाई
पिंपरी:
फैंसी नंबर प्लेट (Fancy Number Plate), काले कांच (Black Glass) लगाने के मामले में पिंपरी-चिंचवड (Pimpri Chinchwad) ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने वाकड परिसर में एक ही दिन में 406 वाहनों पर कार्रवाई (Action) की है। वाकड और थेरगांव परिसर में की गई कार्रवाई में चार लाख 37 हजार रुपए का दंड वसूल किया गया है।

पहली बार में 500 रुपए का दंड
वाकड में कुल 305 वाहनों के काले शीशे पुलिस ने उतरवा दिए है। इसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई है। पहली बार कार्रवाई होने पर 500 रुपये दंड वसूल किया जाता है। एक बार कार्रवाई करने के बाद भी काले शीशे पाए जाने पर तो फिर से कार्रवाई कर वाहन चालकों से 1500 रुपए का दंड वसूल किया जाता है। वाकड में की गई कार्रवाई में दो लाख 500 रुपए का दंड वसूल किया गया है। थेरगांव के पदमजी पेपर मिल के पास यह कार्रवाई की गई।

ट्रैफिक पुलिस की अपील
सड़क पर पार्क किए गए 47 वाहनों पर कार्रवाई कर 50 हजार रुपए का दंड वसूल किया गया है। शहर में गोल्डन कलर की ऑडी कार लेकर घूम रहे वाहन चालक से भी काले शीशे लगाने के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने दंड वसूल किया है। इस दौरान पिंपरी चिंचवड ट्रैफिक पुलिस ने कार को मनचाहा रंग दें, लेकिन शीशे पर लगे काले फीते, फैंसी नंबर प्लेट से दूर रहने की अपील की।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र चुनाव: चिंचवड़ में ‘जगताप पैटर्न’, जगताप परिवार ने लगातार पांचवीं रिकॉर्ड जीत पर लगाई मुहर

पुणे में पानी की टंकी गिरने से अब तक 5 मजदूरों की हुई मौत, पुलिस ने कांट्रेक्टर के खिलाफ किया मामला दर्ज

महाराष्ट्र के पुणे में मातम! पानी की टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल

घाटकोपर जैसे होर्डिंग हादसे का इंतज़ार कर रही पिंपरी मनपा ! डर से सहमे हुए हैं बस पकड़ने वाले यात्री

पिंचिं में लग रहा भारी ट्रैफिक जाम
आईटी सिटी के रुप में मशहूर पिंपरी चिंचवड में लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से आम लोग परेशान हो चुके है। यही वजह है कि ट्रैफिक पुलिस पर जाम मुक्त पिंपरी चिंचवड का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी के तहत पिंपरी चिंचवड ट्रैफिक पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। खासकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए भी यह कार्रवाई की जा रही है।

फैंसी नंबर और काले शीशे लगाने का प्रचलन बढ़ा
हाल के वर्षों में गांव से लेकर शहर तक फैंसी नंबर का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। इसके लिए लोग खुलकर पैसे उड़ा रहे है। वहीं काले शीशे वाले कारों को लेकर प्रतिबंध लगे होने के बावजूद कुछ लोग अवैध रुप से कार में काले शीशे लगाकर घूमते नजर आते है। यह सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक माना जाता है। यही वजह है कि अब पिंपरी चिंचवड ट्रैफिक पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Pimpri chinchwad traffic police action on fancy number plate and black glass pune

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 01, 2024 | 05:26 PM

Topics:  

  • Pimpri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.