Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में पानी की टंकी गिरने से अब तक 5 मजदूरों की हुई मौत, पुलिस ने कांट्रेक्टर के खिलाफ किया मामला दर्ज

पुणे में गुरुवार सुबह टंकी गिरने से तीन मजदूरों की मौत हुई थी, जिसकी संख्या आज बढ़कर 5 हो गई है। पुलिस ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार सुबह श्रमिकों के एक शिविर में पानी की अस्थायी टंकी गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। 

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 25, 2024 | 08:15 AM

पुणे में टंकी गिरने से मौत

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: पुणे में टंकी बनाते समय घटिया सामग्री का इस्तेमाल करना बहुत भारी पड़ गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार सुबह श्रमिकों के एक शिविर में पानी की अस्थायी टंकी गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना पिंपरी चिंचवाड़ शहर के भोसरी इलाके में सुबह सवा छह बजे हुई जब कुछ मजदूर पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे। पिंपरी चिंचवड के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेसी ने कहा, ‘‘प्रतीत होता है कि पानी के दबाव के कारण टंकी फट गई, जिससे वह ढह गई और टंकी के नीचे मौजूद मजदूर मलबे में फंस गए।”

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र चुनाव: चिंचवड़ में ‘जगताप पैटर्न’, जगताप परिवार ने लगातार पांचवीं रिकॉर्ड जीत पर लगाई मुहर

महाराष्ट्र के पुणे में मातम! पानी की टंकी गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल

घाटकोपर जैसे होर्डिंग हादसे का इंतज़ार कर रही पिंपरी मनपा ! डर से सहमे हुए हैं बस पकड़ने वाले यात्री

बीजेपी किसी भी काम का दावा नहीं कर सकती, इसलिए वोट मांगने का तरीका बदल गया है: पाटिल

तीन लोगों की मौके पर मौत

एक अन्य अधिकारी ने बताया, “तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच अन्य घायल हो गए जिनका उपचार किया जा रहा है।”

भोसरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने कुमार लोमटे नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पानी की टंकी का निर्माण घटिया गुणवत्ता का था। आरोपी ने इसे बनाते समय घटिया काम किया था।”

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर पंडितों ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, सहयोगियों के साथ बीजेपी बनाएगी सरकार

12 फीच ऊपर थी टंकी

बताया गया है कि शिविर में पानी की अस्थायी टंकी बनाई गई थी, यह जमीन से 12 फीट ऊपर थी। सुबह मजदूर काम पर जाने से पहले नहाने के लिए टंकी के पास लगे नल पर खड़े थे। तभी अचानक यह टैंक फट गया और नहाने आए मजदूर उसके नीचे फंस गए।

मजदूरों के लिए की गई थी व्यवस्था

मजूदरों के इस कैंप में झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के करीब 1000 से 1200 मजदूर रह रहे हैं। कुछ मजदूर तो चार-पांच दिन पहले ही यहां पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- महायुति के तीनों दलों में 278 सीटों का बंटवारा तय, भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज कर सकती है जारी

कहा जा रहा है कि इस जगह पर एक समय में 20 से 25 मजदूरों के लिए एक साथ नहाने का इंतजाम किया हुआ था। यहां 60 मोबाइल टॉयलेट भी लगाए गए थे। सुबह जब घटना हुई तो 20 से 25 मजदूर यहां नहाने पहुंचे थे। बता दें कि, NCCL अदाणी ग्रुप लांडेवाडी में काम कर रहा है। कबर है कि ये सभी मजदूर उसी जगह पर काम कर रहे थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Five workers died due to water tank collapse in pune case registered by police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 08:14 AM

Topics:  

  • Pimpri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.